scriptBJP विधायक ने भीम आर्मी चंद्रशेखर रावण पर दिया बड़ा विवादित बयान, कहा- 2019 में होगा रावण का वध | Surendra Singh Controversial Statements on Chandra Shekhar Ravan | Patrika News

BJP विधायक ने भीम आर्मी चंद्रशेखर रावण पर दिया बड़ा विवादित बयान, कहा- 2019 में होगा रावण का वध

locationवाराणसीPublished: Sep 20, 2018 01:50:34 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

सुरेंद्र सिंह ने 2019 के लिए दी चेतावनी

Surendra Singh

Surendra Singh

वाराणसी. अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले यूपी के बलिया जिले की बैरिया सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान देकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। सुरेंद्र सिंह ने अभी हाल ही में रिहा हुए चंद्रशेखऱ पर जुबानी हमला बोलते हुए एक बड़ा विवादित बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह ने भीम आर्मी के चंद्रशेखर उर्फ रावण के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि चंद्रशेखर की रिहाई पर कहा, ‘ जब वो ‘ रावण जैसा रावण ‘ इस देश में नहीं चल सका तो ये चंद्रशेखर वाला ‘ रावण ‘ भी कैसे रहेगा। इस देश में असली रावण नहीं रहा , तो ये तो सिर्फ नाम के रावण हैं , इन्होंने तो केवल टाइटल के तौर पर रावण नाम रखा है, इनका राजनीति वध बहुत जल्दी होगा। सीएम योगी ने इन्हें 15 महीने जेल में डालकर दंड दिया है। 2019 में अब इनका राजनीतिक वध होगा।
रासुका हटाए जाने के बाद जेल से रिहा हुए भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर उर्फ रावण ने कहा है कि उनका लक्ष्य अब 2019 में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। रावण ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने उनकी रिहाई एक साजिश के तहत की है और 10 दिनों के भीतर उन्हें किसी ना किसी मामले में फंसाकर फिर से जेल में डाल देगी।
बता दें कि भीम आर्मी के चंद्रशेखर उर्फ रावण को गुरुवार देर रात जेल से रिहा किया गया था। मई 2017 में सहारनपुर के शब्बीरपुर में हुई जातीय हिंसा के बाद, रामपुर में दलितों की महापंचायत में बवाल के दौरान चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया था। उनके ऊपर रासुका के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। इस दौरान उनकी रिहाई के लिए भीम आर्मी के सदस्यों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी विरोध प्रदर्शन किया था। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भीम आर्मी का प्रभाव है। माना जा रहा है कि दलितों की नाराजगी से बचने के लिए चंद्रशेखर के ऊपर से रासुका हटाकर उन्हें रिहा किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो