campaign in villages of Jaunpur” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/28/hope-2_4901248-m.jpg”>युवाओं की टीम होप जिसमें बीएचयू और काशी विद्यापीठ के छात्र-छात्राएं शामिल है, ने रविवार को जौनपुर जिले के लालपुर, बकराबाद, त्रिकोणी, नेवादा और बहादुरपुर को अपने अभियान का हिस्सा बना लिया। इन 5 गांव की 100 महिलाओं को ग्रीन ग्रुप में शामिल किया गया है। ये वो महिलाएं है जिनको 3 महीने का प्रशिक्षण दिया गया है जैसे सरकार की योजनाएं और सेल्फ डिफेंस टेक्निक्स। इन महिलाओं का मुख्य कार्य अपने अपने गांव में नशे और जुए के खिलाफ कार्य करना है। साथ ही ये महिलाएं गांव के पर्यावरण पर भी ध्यान देंगी।
ये भी पढें-जहां बेटी पैदा होते ही मार डालते थे लोग वहां अब जन्म के साथ मनाया जाता है जश्न टीम के अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि जौनपुर के पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने महिलाओं को शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी महिलाओं को एक-एक पौधा देकर सम्मानित भी किया। उन्होने जो पौधे महिलाओ को दिए उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी दी। कहा कि ये आपका जिम्मा है कि कैसे बढें और पुष्पित-पल्लवित हों। पुलिस अधीक्षक मिश्रा ने कहा कि ये महिलाएं अब गांव के छोटे छोटे विवाद, जमीन से जुड़े हुए आपसी विवाद को भी अपने स्तर पर सुलझाने का प्रयास करेंगी। पुलिस अधीक्षक ने होप के युवाओं की भूरि- भूरि प्रसंशा की। फिर महिलाओं को हरी झंडी दिखाकर इनको इनके गांव के लिए रवाना किया। पुलिस अधीक्षक ने इन महिलाओं को पुलिस मित्र का दर्जा दिया।
इस मौके पर होप के संदीप गुप्ता ने कहा कि ये वो महिलाएं हैं जो पूरे तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। अब यह पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गांव में छोटे-छोटे अपराध को रोकेंगी। होप के अभय शर्मा ने कहा कि ग्रीन ग्रुप की महिलाएं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी अपना योगदान देंगी। समय-समय पर पौधारोपण का कार्यक्रम होता रहेगा। इस अवसर पर जलालपुर थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह के साथ-साथ पांचों गांव के ग्राम प्रधान तथा टीम होप के प्रणेता, संस्थापक दिव्यांशु उपाध्याय व उनकी पूरी टीम उपस्थित रही।