scriptपूर्वांचल के कई जिलों में छा सकते हैं बादल, जानिए कहां बढ़ेगी ठंड और गलन | Temperature goes down in UP on 20 january | Patrika News

पूर्वांचल के कई जिलों में छा सकते हैं बादल, जानिए कहां बढ़ेगी ठंड और गलन

locationवाराणसीPublished: Jan 20, 2019 09:27:08 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

पूर्वांचल के इन जिले में बढ़ेगी ठंड

winter

winter

वाराणसी. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते यूपी के कई जगहों पर गलन की समस्या बढ़ गई है। कई जिलों का तापमान 9 डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिनों तक कई जगह बादल छाए रह सकते हैं वहीं ठंड और गलन भी अधिक हो सकती है।

आजकर दिन में धूप निकलने के बाद भी गलन की समस्या खत्म नहीं हो रही है। दिन-भर लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। घरों में दुबके लोग बाहर जाने से डर रहे हैं। सूरज ढलने के साथ ही ठंड का असर और गहरा जाता है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिनों में कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे जिसके चलते तापमान में गिरावट हो सकती है।

बता दें कि पूर्वांचल के गोरखपुर, वाराणसी समेत इलाहाबाद के तापमान में गिरावट आई है जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुछ जगहों पर घने कोहरे के चलते लोगों को वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है। मौसम के इस बदले रुख की वजह से लोग शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले सप्ताह में ठंड और गहरा सकती है।
जानिए आज आलग-अलग जिलों में क्या है तापमान
जिलान्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस)
वाराणसी10.025.0
गोरखपुर09.025.0
प्रयागराज10.026.0

ट्रेंडिंग वीडियो