वाराणसी. एक ओर जहां प्रदेश भर के शिक्षामित्रों को मानदेय मिलने का रास्ता साफ हो गया तो वहीं दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी के तीन शिक्षामित्रों को बड़ा झटका लगा है। जेल गये इन तीन शिक्षामित्रों को अभी तक बहाल नहीं किया गया। इन तीन के साथ 36 शिक्षामित्रों को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम में दौरान हंगामा करने पर गिरफ्तार किया गया था। साथ ही इन्हें 15 दिन जेल में रहना पड़ा था। जिसके बाद से इन शिक्षामित्रों को अभी तक बहाल नहीं किया गया। इन शिक्षामित्रों की सेवा समाप्त भी की जा सकती है।