scriptटिक टॉक पर हुआ प्यार, जब असलियत में लड़की को देखा तो उड़ गए होश | Tik Tok Love Story Boyfriend Refuses Girlfriend after See her Face | Patrika News

टिक टॉक पर हुआ प्यार, जब असलियत में लड़की को देखा तो उड़ गए होश

locationवाराणसीPublished: Nov 14, 2019 09:35:33 am

सोशल मीडिया पर जो दिखता है जरूरी नहीं कि वह हकीकत हो।

Tiktok Love Story

टिक टॉक लव स्टोरी

वाराणसी. सोशल मीडिया की आभासी दुनिया में जरूरी नहीं कि जो जैसा दिखता है वो वैसा ही हो। फोटो और वीडियो हकीकत से अक्सर अलग ही होती है। वाराणसी के एक युवक को इसका एहसास तब हुआ जब उसका सामना हकीकत से हुआ। उसे टिक टॉक पर जिस लड़की से प्यार हुआ उसका असली चेहरा और पर्सनालिटी देखने के बाद युवक के होश उड़ गए। दोनों बिना देखे ही शादी का इरादा कर चुके थे, लेकिन जब एक दूसरे को देखा तो लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने मुंबई से बनारस आयी थी। पर असलियत पता चलने के बाद प्रेमी युवक ने उससे न सिर्फ शादी से इनकार किया बल्कि उसे थाने ले गया और वहां सारी बात बताकर लड़की को वापस ले जाने के लिये उसके परिजनां को मुंबई खबर भी करवा दी।
मामला वाराणसी के मंडुआडीह क्षेत्र का है। खबरों के मुताबिक यह प्रेम कहानी टिक टॉक ऐप पर एक वीडियो लाइक करने से शुरू हुई। मंडुआडीह के रहने वाले एक 21 साल के युवक ने एक युवती का वीडियो लाइक किया और फिर दोनों में चैटिंग होने लगी। बर्थडे पर दोनों ने अपने दिल की बात कह दी और वहीं से इनकी लव स्टोरी शुरू हो गयी। दोनों का प्यार गहराता गया और फिर साथ जिंदगी गुजारने का फैसला भी हो गया। पर इसी बीच लड़के का मोबाइल खराब हुआ तो बातचीत और मैसेज सब बंद हो गए। इससे परेशान होकर लड़की मुंबई में अपने घर पर बिना बताए ही प्रेमी से शादी करने को बनारस के लिये निकल पड़ी। इसी बीच प्रेमी का मोबाइल ठीक हुआ और उसे पता चला तो वह उसे स्टेशन लेने पहुंचा।
बस यहीं दोनों की प्रेम कहानी में टि्वस्ट आ गया। नाटे कद के प्रेमी ने जब अपनी प्रेमिका को देखा तो वह उससे पर्सनालिटी और कद काठी में कहीं ज्यादा थी। उसे देखकर वह घबरा गया। उसने अपना इरादा बदल दिया और प्रेमिका को थाने पहुंचाकर पूरी बात बता दी और कहा कि यह अपने घरवालों को बिना बताए आयी है। पुलिस ने उसके परिजनों को फोन पर जानकारी दे दी। परिजन उसे लेने के लिये वहां से निकल पड़े हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो