scriptइस राशि के जातक लिए आज का दिन स्पेशल होगा, आर्थिक लाभ का योग | today rashifal 02 august 2019 horoscope zodiac sign aaj ka rashifal | Patrika News

इस राशि के जातक लिए आज का दिन स्पेशल होगा, आर्थिक लाभ का योग

locationवाराणसीPublished: Aug 02, 2019 08:38:47 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Rashifal

Rashifal

मेष राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ होगा। आपके जो काम लम्बे समय से नहीं हो रहे हैं वह आज पूरे हो जाएंगे। आज आपको शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार को गति मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ की जाएगी।
वृष राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे। कारोबार में आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। आज शिक्षा और कला के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आज सोच समझकर खर्च करें क्योंकि आज आपसे खर्च अधिक हो सकता है।
मिथुन राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज के दिन भाग्यशाली रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर नई ऊंचाइयों को छुएंगे। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ सम्बंधों में मधुरता आएगी। प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन शुभ होगा।
कर्क राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। व्यापार में किसी सौदे में हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। धर्म ध्यान में मन लगाएं, मानसिक शांति मिलेगी।

सिंह राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। नए निवेश की ओर कदम न बढ़ाएं। भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर-परिवार की स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
कन्या राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पुरानी अटकी पड़ी योजनाओं को आज गति मिलेगी। व्यापार के विस्तार के बारे में योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए नौकरी बदलने का यह अनुकूल समय है।
तुला राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। नए काम की शुरूआत करेंगे। व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे। बेरोजगार लोगों को आज सफलता हाथ लग सकती है।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति यथावत रहेगी. जमीन के सौदे हो सकते हैं। जमीन के सौदे हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है।
धनु राशिफल
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा बितेगा. कार्यक्षेत्र पर आपके बॉस की तारीफ होगी। नए लोगों से मुलाकात होने पर अच्छा लगेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. यात्रा पर निकल सकते हैं. व्यवसाय में लाभ के योग बने रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।
मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उलझन भरा रहेगा। इस राशि के जातकों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। धैर्य रखने से सभी काम सही होंगे. व्यवसाय में नए निवेश की योजना न बनाएं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. सेहत में सुधार होगा. पारिवारिक संबंध भी यथावत रहेंगे।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बने रहेंगे. कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों से परेशानी उठानी पड़ सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी. स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
मीन राशिफल
इस राशि के जातक की किस्मत आज रंग ला सकती है। परीक्षार्थियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। व्यापार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के रास्ते खुलेंगे. आमदनी में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक संबंध यथावत रहेंगे. परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो