scriptस्वतंत्रता दिवस पर फहरा तिरंगा, निकली प्रभात फेरी, चारों तरफ उल्लास | Patrika News
वाराणसी

स्वतंत्रता दिवस पर फहरा तिरंगा, निकली प्रभात फेरी, चारों तरफ उल्लास

7 Photos
6 years ago
1/7

देश का 72 वां स्वतन्त्रता दिवस बुधवार को जिले में पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह, चौराहा-तिराहा सहित सरकारी व अर्द्वसरकारी कार्यालय भवन व शिक्षण संस्थाओं पर अलसुबह से ही देशभक्ति गीत बजने लगे थे। मंडलीय कार्यालय पर कमिश्नर दीपक अग्रवाल, कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने देश के आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उधर ब्लॉक कार्यालयों पर भी तिरंगा फहराया गया।

 

2/7

उधर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के एम्फी थिएटर मैदान पर कुलसचिव डॉ नीरज त्रिपाठ ने झंडोत्तोलन किया। एनएसीसी के जवानों से सलामी ली। एनसीसी के जवानों और छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 

 

 

3/7

जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने लोगो स्वतनत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामना दी। उन्होंने स्वातंत्र्य आंदोलन में शहीद वीर जवानों को स्मरण किया साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उन्होने 1820 में बने कलेक्ट्रेट भवन को दिखाते हुए लोगो से कहा कि यह प्राचीर इस बात की निशानी है कि हमें बड़े लम्बे सघर्ष के बाद आजादी मिली है।

4/7

इससे पूर्व स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर बुद्यवार को स्कूली बच्चो द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। आयुक्त कार्यालय से सिगरा स्टेडियम तक क्रासकन्ट्री रेस का आयोजन हुआ। साथ ही नगर निगम, रामनगर पालिका परिषद एवं गंगापुर टाउन एरिया में मलिन बस्तियों में विशेष अभियान चलाकर सफाई कराया गया।

5/7

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने जाने-अनजाने शहीदो को नमन करते हुए मंडलवासियों को स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाय दी। उन्होने कहा कि भारत का स्वतन्त्रता संग्राम त्याग व बलिदान का अविस्मरणीय इतिहास है। आज का दिन हम सभी को उत्थान व विकास की दिशा में आगे कदम बढाने की सीख देता है। उन्होने लोगो को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, पॉलिथीन का प्रयोग कत्तई नही करने व कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया।

6/7

डीएम सुरेंद्र सिंह ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों का माल्यापर्ण एवं नारियल व शाल भेंट कर स्वागत किया।

7/7

आराजी लाईन के कई गांवों में आराजी लाइन ब्लॉक कर्मियों ब्लाक प्रमुख व ग्राम प्रधानो के सहयोग से वृक्ष लगाकर के साथ ग्रामीणों में वृक्ष वितरण करके पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। हरपुर ग्राम सभा में बीडिओ दिवाकर सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ग्राम प्रधान निर्मला देवी ने वृक्षारोपण किया।

 

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.