बताया गया है कि 30 सितम्बर को विजय दशमी के दिन दिलदारनगर थानाक्षेत्र के उसियां गांव की चट्टी पर मेला लगता है। गांव की ही दो किशोरियां दशहरे का मेला देखने घर से चट्टी गयी थीं। पर वह रात भर नहीं लौटीं। परिजनों ने रात भर दोनों की खेजबीन की पर वो नहीं मिलीं। रविवार की सुबह आठ बजे दोनों अस्त-व्यस्त हाल में अपने घर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को अपने साथ घटी घटना बतायी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गयी।
परिजनों के मुताबिक जब दोनों घर से मेला देखने चट्टी पर गयी थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही पांच लड़के दो बाइक पर वहां पहुंचे। दोनों को जबरदस्ती बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए। दावा किया कि लड़कों ने किशोरियों के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद परिजन दोनों को लेकर थाने पहुंचे और पांचों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की तहरीर दी।
पुलिस ने दोनों उनका सोमवार को मेडिकल मुआयना कराया। पांचों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। अस्पताल पहुंची किशोरियों ने मीडिया को बताया कि लड़के उन्हें सीवान में ले गए और उनके साथ रात भर दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि दोनों किशोरियों के साथ दशहरे की रात गलत काम किया गया। इस मामले में कार्यवाही की जा रही है।
by ALOK TRIPATHI