ढोल नगाड़ों से हुआ मंत्री का स्वागत इससे पूर्व वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। रेलवे स्टेशन से उनका काफिला सीधे बाबा दरबार पहुंचा।
ये भी पढें
- BHU के छात्र शिव त्रिवेदी की रहस्यमयी मौत पर गम और गुस्से का इजहार, NSUI ने दी नम आंखों से श्रद्धांजलि, बीएचयू प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर सवाल विश्वनाथ दरबार में किया षोडषपचार पूजनकैबिनेट मंत्री ने विधि-विधान से बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया और मंगल कामना। उसके बाद स्वतंत्र देव सिंह ने बाबा काल भैरव के दरबार में शीश नवाया। फिर वो जल शक्ति विभाग के मंडल अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करने निकल लिए।
योजनाएं केंद्र की हों या राज्य सरकार की समयबद्धता जरूरी मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाएं चाहे वो केंद्र की हों या राज्य सरकार की समयबद्धता और गुणवत्ता अनिवार्य शर्त है। ऐसे में विभागीय कार्यं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। कहा कि 2024 तक हर घर में पीने का पानी जाएगा यह हमारी प्राथमिकता है।
इस मौके पर ये रहे मौजूद
इस मौके पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और जिलापंचायत सदस्य पूनम मौर्य भी शामिल हैं। बैठक के बाद वह बाबतपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए आयोजित कार्यशाला में शिरकत करेंगे।