scriptUP Nikay Chunav 2023 All eyes on the result of Prime Ministers VNS | UP Nikay Chunav 2023 : प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के परिणाम पर सभी की निगाहें, क्या बनेगा ये 2024 लोकसभा चुनाव का पहला रुझान ? | Patrika News

UP Nikay Chunav 2023 : प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के परिणाम पर सभी की निगाहें, क्या बनेगा ये 2024 लोकसभा चुनाव का पहला रुझान ?

locationवाराणसीPublished: May 12, 2023 08:58:46 pm

Submitted by:

SAIYED FAIZ

UP Nikay Chunav 2023 : वाराणसी में कल आने वाले परिणाम को लेकर अभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। साल 2017 से काशी में ट्रिपल इंजन की सरकार चला रही भाजपा और उसके पदाधिकारी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे हैं। वहीं काशी के परिणाम पर पूरे देश की निगाहें जमी हुईं हैं।

UP Nikay Chunav 2023
Varanasi News
UP Nikay Chunav 2023 : उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 का परिणाम शनिवार को आएगा। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भी नगर निगम चुनाव की मतगणना के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। वाराणसी में हुए 40 प्रतिशत मतदान ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में सभी वाराणसी के इस चुनाव को आगामी लोकसभा चुनाव का पहला रुझान मान रहे हैं। वाराणसी में पहाड़िया मंडी में मतगणना 27 चक्रों में पूरी होगी पर परिणाम का रुझान दोपहर 11 बजे से आना शुरू हो जाएगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.