scriptचेतगंज वार्ड की मतगणना आज, खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा | up nikay chunav result of Varanasi Chetganj ward No 28 today | Patrika News

चेतगंज वार्ड की मतगणना आज, खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा

locationवाराणसीPublished: Dec 28, 2017 07:38:34 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

26 को हुआ था मतदान, इन प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

Nagar Nikay Chunav

नगर निकाय चुनाव

वाराणसी. नगर निगम के वार्ड नम्बर 28 चेतगंज के लिए हुए नगर निकाय चुनाव की मतगणना गुरुवार को होगी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती कराई जाएगी। मंगलवार को नौ बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से 43.6 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहीं नगर निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव का निधन हो गया था।

चेतगंज वार्ड से पार्षद के लिए कांग्रेस से अंकिता श्रीवास्तव का निधन हो गया था। चेतगंज वार्ड स पार्षद के लिए कांग्रेस से अंकिता श्रीवास्तव, सपा से दीपू यादव, भाजपा से शंकर, बसपा से अनिल और निर्दल मनीष मिश्रा चुनावी मैदान में है। वार्ड के 9447 मतदाताओं में से 4119 ने मतदान किया था। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय ने ईवीएम जमा की गई है। निगरानी के लिए एक दरोगा व दो कांस्टेबल की तैनाती की गई है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन मुनींद्र नाथ उपाध्याय ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी।

26 को हुआ था मतदान
चेतगंज वार्ड-28 के पार्षद पद के लिए 26 दिसंबर को मतदान हुआ था। सुबह 11 बजे तक मतदान की गति धीमी थी लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा रफ्तार तेज होती गई। शाम पांच बजे तक इस वार्ड के नौ बूथों पर 43.60 फीसद वोटिंग हुआ। कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक के बीच मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ था।

इस वार्ड में पार्षद के लिए कुल पांच प्रत्याशी हैं। बसपा से अनिल, कांग्रेस से अंकिता श्रीवास्तव, सपा से दीपू यादव, भाजपा से शंकर व मनीष मिश्रा निर्दल के तौर पर मैदान में हैं। कुल 9447 मतदाताओं में से सिर्फ 4119 ने वोट डाला। इसमें 2392 पुरुष व 1727 महिला वोटर हैं। चुनाव पर नजर रखने के लिए तैनात जोनल मजिस्ट्रेट अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय अंजनी कुमार सिंह व सेक्टर मजिस्ट्रेट खंड विकास अधिकारी चिरईगांव सुभाष चंद्र सरोज की निगरानी में ईवीएम सील कर कलेक्ट्रेट स्थित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के स्ट्रांग रूम में फोर्स की निगरानी में सुरक्षित रखा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो