UP Weather: विदाई से पहले जमकर बरसेंगे मानसून के बादल, IMD ने जारी किया 48 घंटे का तूफानी बारिश का Alert
वाराणसीPublished: Oct 01, 2023 07:25:54 am
UP Weather: पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में देर रात हुई बारिश ने सुबह के मौसम में गुलाबी ठंड का एहसास कराया है। वहीं IMD ने अगले 48 घंटे का भारी बारिश का इन जिलों में Alert भी जारी किया है।


UP Weather
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून अब विदाई लेने वाला है, पर जाने से पहले मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में शनिवार शाम से हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। IMD ने अगले 48 घंटों के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ तूफानी बारिश का Alert जारी कर दिया है। वहीं वाराणसी सहित आस-पास के जिलों में शनिवार शाम को भी तूफानी बारिश हुई और इस समय भी आसमान में काले बादल बरसने के लिए तैयार हैं। मौसम में ठंड का एहसास हो रहा है।