UP Weather : IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, 48 घंटे वज्रपात से मचेगा हाहाकार !
वाराणसीPublished: Sep 22, 2023 07:34:18 am
UP Weather : उत्तर प्रदेश में मानसून को एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात बल देता दिखाई दे रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात होगा।


UP Weather
UP Weather : उत्तर प्रदेश मानसून की विदाई का समय आ गया है पर उसके पहले मानसून ने जबरदस्त करवट बदली है। शुक्रवार की सुबह IMD ने कई जिलों में भारी बारिश का Red Alert जारी किया है। वहीं अगले 48 घंटे के लिए IMD ने पूरे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) और वज्रपात (lightening) का Forecast जारी किया है। वज्रपात अगले 48 घंटे तक हाहाकार मचा सकता है। ऐसे में IMD ने सभी जिलों को Alert जारी कर रखा है। वहीं सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा और हवा चल रही है, जिससे मौसम में हलकी सी ठंडक का भी एहसास हो रहा है।