UP Weather : बंगाल की खाड़ी में बना नया चक्रवात, 72 घंटे होगी घनघोर बारिश, जानिए IMD का Forecast
वाराणसीPublished: Sep 20, 2023 07:54:21 am
UP Weather : उत्तर प्रदेश में मंगलवार से मौसम फिर करवट बदलेगा। IMD के अनुसार अगले 72 घंटे अच्छी बारिश होने की संभावना है।


UP Weather
UP Weather : उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई को लेकर परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। IMD के अनुसार अभी मानसून विदा नहीं ले रहा है और अगले 72 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में घनघोर बारिश (heavy rain) होने का पूर्वानुमान है। इससे लोगों को कई दिनों से हो रही चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी। IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बने नए चक्रवात (cyclone) से मानसून (Monsoon) का साईकिल एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बारिश कराएगा। IMD के अनुसार अगले 72 घंटों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है तो कई जिलों में नार्मल बारिश होगी। IMD ने सभी जिलों ओके Alert जारी कर दिया है।