UP Weather Update: बारिश ने बदल दिया मौसम का मिजाज, ठंड की दस्तक, IMD ने जारी किया कोहरे का Alert
वाराणसीPublished: Oct 18, 2023 09:18:59 am
UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हुई बारिश और आंधी ने प्रदेश के मौसम का रुख बदल दिया है। ठंड ने प्रदेश में दस्तक दे दी है।


UP Weather Update
UP Weather Update: बारिश, आंधी-तूफान और पहाड़ी इलाकों में शुरू हुई बर्फबारी ने मैदानीं क्षेत्र के मौसम में परिवर्तन लाया है। उत्तर प्रदेश में मौसम में तेजी से तब्दीली हुई है। ठंड ने दस्तक दे दी है। पश्चिमी यूपी के उत्तरखंड बार्डर के जिलों में ठंड ने तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान के बाद ठंड शुरू हो गई है तो IMD ने कोहरे (Fog) का Alert जारी किया है। वहीं तापमान में भी बड़े स्तर पर गिरवाट दर्ज की गई है।