पूर्वी UP में आज प्रचंड गर्मी, पश्चिमी क्षेत्र रहेगा कूल, तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें अपने जिले का हाल
वाराणसीPublished: Jun 05, 2023 07:51:49 am
UP Weather Alert: यूपी की राजधानी लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आज तापमान में बढ़ोतरी होगी। इन जिलों में तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने का पूर्वानुमान मौसम विभाग यानी IMD ने जारी किया है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम अगले दो दिनों तक कूल बना रहेगा। बारिश होगी और बादलों की आवाजाही रहेगी। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो रही बारिश का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में देखने के लिए मिलेगा।