scriptUP Weather Update: ठंड से कांप रहे लोग, अगले 72 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ ढाएगा कहर, बरसेंगे बादल? | UP Weather Update Western Disturbance will wreak havoc in the next 72 hours will it rain? | Patrika News
वाराणसी

UP Weather Update: ठंड से कांप रहे लोग, अगले 72 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ ढाएगा कहर, बरसेंगे बादल?

Western Disturbance: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। लगातार पश्चिमी विक्षोभ बनने की वजह से मौसम सर्द हुआ है और लोग ठंड से कांप रहे हैं। IMD के अनुसार अगले 72 घंटे बाद ठंड का रुख पश्चिमी विक्षोभ बदल देगा।

वाराणसीDec 19, 2023 / 08:10 am

SAIYED FAIZ

Western Disturbance Change Weather Next 72 Hours its Rain

अगले 72 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ ढाएगा कहर, बरसेंगे बादल?

UP Weather Update: पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश के मौसम ने करवट ले ली है। मैक्सिमम टेम्प्रेचर रात में 8 डिग्री तक लुढ़क गया है। इससे रातें सर्द हो रही है। वाराणसी मंडल में रात में पारा 8 से 9 डिग्री रह रहा है। वहीं एक बार फिर मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे में हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनने का पूर्वानुमान लगाया है, जिससे अगले 72 घंटे बाद एक बार फिर प्रदेश और वाराणसी मंडल का मौसम बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ से बारिश होने की भी संभावना है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ अभी उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों में बना हुआ है।

72 घंटे बाद पड़ने लगेगी कड़ाके की ठंड, होगी बारिश !

IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले 72 घंटे में मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा, पर 72 घंटे बाद 22 दिसंबर को एक्टिव होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बड़ा परिवर्तन देखें को मिलेगा। यह Western Disturbance उत्तर प्रदेश सहित वाराणसी मंडल में ठंड लेकर आएगा। IMD के अनुसार यदि बारिश हुई तो ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा। वहीं मौजूदा समय में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर -पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों में बना हुआ है। यह समुद्रतल से 3.1 किलोमीटर ऊपर स्थित है। यह 75 अंश पूर्वी देशांतर के साथ 32 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में स्थित है।
वाराणसी मंडल में आज का तापमान

वाराणसी में मंडल में के शहर बनारस में अभी कोहरे का कहर नहीं शुरू हुआ है। यहां रात दस बजे के बाद हल्की धुंध भी दिखाई दे रही है। इसके अलावा सर्द हवाओं ने मौसम ठंडा कर दिया है। IMD की मानें तो मंगलवार को वाराणसी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने का Forecast है। इसके अलावा धुंध और कोहरे के रहने का पूर्वानुमान है। वहीं सुबह 8 बजे वाराणसी में तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है। हवा 10 Km प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर में भी सुबह 8 बजे तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है। हवा 10 Km प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है।
https://youtu.be/V6BUxyudBls

Hindi News/ Varanasi / UP Weather Update: ठंड से कांप रहे लोग, अगले 72 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ ढाएगा कहर, बरसेंगे बादल?

ट्रेंडिंग वीडियो