UP Weather: अगले 48 घंटे में मौसम लेगा करवट, IMD ने जारी किया बारिश पर बड़ा अपडेट, झूमकर बरसेंगे बदरा ?
वाराणसीPublished: Oct 14, 2023 09:19:44 am
UP Weather: मानसून के उत्तर प्रदेश से विदाई के बाद गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। इसी बीच IMD ने बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई हो चुकी है। रोजाना तीखी धूप हो रही है पर ठंडी हवाओं ने धूप की तल्खी को शांत कर रखा है। वहीं IMD ने एक बार फिर बारिश पर बड़ा अपडेट जारी किया है। IMD के अनुसार अगले 48 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 24 घंटे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जन्मकर बारिश होने की संभावना है। बारिश आंधी-तूफान तेज हवा और Lightning के साथ होगी। IMD ने प्रभावित होने वाली सभी जिलों को चेतावनी जारी की है।