टाटानगर और वाराणसी के बीच जल्द चलेगी Vande Bharat Express Train, जानिए किसने दी जानकारी
वाराणसीPublished: Aug 19, 2023 02:22:28 pm
Vande Bharat Train : देश की अभी तक की सबसे तेज चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Train ) ट्रेन जल्द ही टाटानगर से वाराणसी के बीच भी चलेगी। इस बारे में दक्षिण पूर्व रेलवे जोन (South Eastern Railway Zone) के चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम ने यह जानकारी सोशल साइट्स पर जानकारी दी है।


Vande Bharat Express Train
Vande Bharat Train : भारतीय रेल की सबसे हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत के बेड़े में लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। ऐसे में वाराणसी को जल्द ही एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन मिलने वाली है। रेलवे के अधिकारियों की माने तो यह ट्रेन टाटानगर से वाराणसी के बीच चलाई जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी सूचना चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम ने सोशल साइट पर दी है। बता दें कि पिछले कई महीने से इसे लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे जोन सर्वे भी करवा रहा है।