मिली जानकारी के अनुसार इटावा के उसराहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कौवा रमपुरा गांव के समीप भीषण सड़क हादसे में बनारस में तैनात अपर सांख्यिकी अधिकारी अरूण सिन्हा समते 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के शिकार अरूण सिन्हा 02 से 10 मार्च तक राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म,लधु,मध्यम उधम एंव निर्यात प्रोत्साहन विभाग के कालीन दरी के हस्तशिल्पियो के एक्सपोजर विजिट मे भाग ले कर वापस लौट रहे थे।
अपर सांख्यिकी अधिकारी अरूण सिन्हा सिन्हा, उनकी पत्नीरेखा सिन्हा, बेटा अमित सिन्हा और चालक रविन्द्र विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
अपर सांख्यिकी अधिकारी अरूण सिन्हा सिन्हा, उनकी पत्नीरेखा सिन्हा, बेटा अमित सिन्हा और चालक रविन्द्र विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।