15111 – 15112 छपरा-वाराणसी सिटी – छपरा एक्सप्रेस ट्रेन 27 दिसम्बर 2018 से 13 जनवरी 2019 तक निरस्त रहेगी. इसी तरह 30 दिसम्बर 2018 से 12 जनवरी 2019 तक जयनगर से प्रस्थान करने वाली 12561 जयनगर – नई दिल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी – इलाहाबाद सिटी – इलाहाबाद जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी – प्रयाग – इलाहाबाद जं. के रास्ते चलाई जायेगी. 30 दिसम्बर 2018 से 12 जनवरी, 2019 तक नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 12562 नई दिल्ली – जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इलाहाबाद जं. – इलाहाबाद सिटी – वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद जं. – प्रयाग – वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी।