scriptVaranasi Chief Secretary and DGP performed worship at Shri kashi Vishwanath Dham | Varanasi News : मुख्य सचिव और DGP ने किया श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन | Patrika News

Varanasi News : मुख्य सचिव और DGP ने किया श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन

locationवाराणसीPublished: Sep 20, 2023 07:25:53 pm

Submitted by:

SAIYED FAIZ

Varanasi News : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और डीजीपी विजय कुमार ने बुधवार को एकदिवसीय दौरे पर वाराणसी में थे। यहां उन्होंने विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया।

Varanasi Chief Secretary and DGP performed worship at Shri kashi Vishwanath Dham
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और डीजीपी विजय कुमार विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया।
Varanasi News : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और डीजीपी विजय कुमार बुधवार को एकदिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे। यहाँ दोनों अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के दौरे से सम्बंधित स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अधिकारी सबसे पहले जनसभा स्थल पहुंचे इसके बाद करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय और फिर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचे और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जानकारी की। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से दर्शन -पूजन किया और आशीर्वाद लिया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.