scriptvaranasi Dev Deepawali festival celebrated on 7 November meeting decision | काशी में देव दीपावली उत्सव सात नवंबर को ही मनाया जाएगा, बैठक में निर्णय | Patrika News

काशी में देव दीपावली उत्सव सात नवंबर को ही मनाया जाएगा, बैठक में निर्णय

locationवाराणसीPublished: Sep 26, 2022 02:29:31 pm

Dev Deepawali festival Varanasi काशी में देव दीपावली कब मनाई जाए इस पर काफी दिनों से भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। श्रीकाशी विद्वत परिषद बैठक में अब यह तय हो गया है कि, काशी में देव दीपावली उत्सव इस बार सात नवंबर को मनाया जाएगा।

 

varanasi.jpg
काशी में देव दीपावली कब मनाई जाए इस पर काफी दिनों से भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। श्रीकाशी विद्वत परिषद बैठक में अब यह तय हो गया है कि, काशी में देव दीपावली उत्सव इस बार सात नवंबर को मनाया जाएगा। परिषद के ज्योतिष प्रकोष्ठ की बैठक में कार्तिक पूर्णिमा तिथि में चंद्र ग्रहण की स्थिति में पूर्णिमा के पर्व उत्सवों के निर्धारण पर विचार विमर्श किया गया। विद्वानों ने कहा कि, कार्तिक पूर्णिमा सात नवंबर को दोपहर 3.58 से आरंभ होकर आठ नवंबर की शाम 3.53 बजे तक मिल रही है। इसके अलावा आठ नवंबर को खग्रास चंद्रग्रहण भी लग रहा है। विद्वानों ने तिथि मान एवं धर्म शास्त्रीय उद्धरणों का अवलोकन करते हुए निर्णय सिंधु के उल्लेखानुसार पूर्णिमायां तु संध्यायां कर्तव्यस्त्रिपुरोत्सव आदि शास्त्रीय प्रमाणों के देखने के बाद किया।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.