scriptVaranasi News BA first year student living in hostel hanged herself | Varanasi News: हॉस्टल में रहने वाली BA फर्स्ट ईयर स्टूडेंट ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस | Patrika News

Varanasi News: हॉस्टल में रहने वाली BA फर्स्ट ईयर स्टूडेंट ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

locationवाराणसीPublished: Oct 14, 2023 03:00:02 pm

Submitted by:

SAIYED FAIZ

मृतक अंशिका के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। चेतगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर परिवारजनों को सूचित करते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Varanasi News BA first year student living in hostel hanged herself
वाराणसी के हबीबपुरा क्षेत्र में हॉस्टल में रहने वाली युवती अंशिका सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक अंशिका सिंह हबीबपुरा क्षेत्र में हॉस्टल में रहकर आर्य महिला पीजी कालेज में बीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही थी। अंशिका ने जब कुछ समय तक दरवाजा नहीं खोला तो हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को शक हुआ। उन्होंने हॉस्टल के देखरेख करने वाले लोगों तक यह बात पहुंचाई।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.