scriptगृहकर मे बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ नागरिक उतरे सड़क पर किया विरोध प्रदर्शन | Varanasi people protest against rampant increase in house tax | Patrika News

गृहकर मे बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ नागरिक उतरे सड़क पर किया विरोध प्रदर्शन

locationवाराणसीPublished: Nov 28, 2019 12:53:44 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-नगर निगम पर 4 से 5 गुना गृहकर बढाने का आरोप
-पत्रिका ने सितंबर में ही चलाई थी खबर

गृहकर वृद्धि का विरोध करते नागरिक

गृहकर वृद्धि का विरोध करते नागरिक

वाराणसी. गृहकर में 4 से 5 गुना की बढ़ोत्तरी का बनारस के नागरिकों ने गुरुवार को जोरदार विरोध किया। इस मौके पर नागरिकों ने जुलूस निकाला। उन्होंने कहा ये गृहकर की बढोत्तरी न्याय संगत नहीं। बता दें कि नागरिक तो आज सड़क पर उतरे हैं लेकिन पत्रिका ने यह खबर 14 सितंबर को ही चलाई थी। बताया था कि जिस योजना को अखिलेश सरकार ने लागू करने का मंसूबा बनाया था जिसका बीजेपी ने सड़क से सदन तक विरोध किया था जिसके चलते योजना परवान न चढ सकी थी।
ये भी पढें- जनता की जेब काटने वाला एक और कानून चुपके से लागू, सपा सरकार थी तो भाजपा ने किया था विरोध

बता दें कि जो गृह कर बढ़ाया जाता है, उसी के आधार पर गृह कर से ज्यादा जलकर में भी वृद्धि होती है। इस दोहरी मार को झेलने में आम जनता अपने आप को असमर्थ पा रही है। लगातार गृह कर को जमा करने के बाद भी 2014 से बड़े हुए दर पर नोटिस आ जाने से गृह मालिक परेशान व हैरान हैं। बढे हुए दर पर जनता असमंजस की स्थिति में है। आम जनता पुरजोर ढंग से शासन व नगर निगम प्रशासन से बड़े हुए गृह कर मे संशोधन करके राहत प्रदान करने की मांग करती है।
सामाजिक संस्था सुबह- ए- बनारस क्लब के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल एवं संस्थापक अध्यक्ष विजय कपूर के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासन से आम जनता को बड़े हुए गृह कर में राहत देने की मांग को लेकर मैदागिन स्थित भारतेंदु पार्क में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल एवं संस्थापक अध्यक्ष विजय कपूर ने कहा कि सत्र 2019 में नगर निगम द्वारा सर्वे कराकर गृह कर में पहले के मुकाबले 4 से 5 गुना वृद्धि कर दिया गया है जो कि कहीं से भी न्याय संगत नहीं है। कहा कि जो गृह कर बढ़ाया गया है उसको बकाया राशि के रूप में 2014 से लिया जा रहा है। गृह कर के वृद्धि के आड़ में जनता का दोहन और शोषण हो रहा है। इससे जनता में आक्रोश की भावना उत्पन्न हो रही है।
विरोध प्रदर्शन में नंद कुमार टोपी वाले, चंद्र शेखर चौधरी, अनिल केसरी, अमरेश जायसवाल, रमाकांत जायसवाल, अशोक गुप्ता, राजेश केशरी, डॉ मनोज यादव, पंकज पाठक, नत्थूलाल सोनकर, अभिषेक विश्वकर्मा, राजीव चौधरी, राजेश श्रीवास्तव, सुनील अहमद खान, प्रकाश मौर्या, विकास जायसवाल, रामजी रस्तोगी, सहित संस्था से जुड़े सदस्य शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो