scriptप्रियंका गांधी के सहयोग को आए बनारस के ये युवा कद्धावर नेता, दिया गया महत्वपूर्ण पद | Varanasi Ramsudhar Mishra become Kisan Congress National Coordinator | Patrika News

प्रियंका गांधी के सहयोग को आए बनारस के ये युवा कद्धावर नेता, दिया गया महत्वपूर्ण पद

locationवाराणसीPublished: Mar 16, 2019 06:47:40 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

पूर्वी उत्तर प्रदेश के संसदीय क्षेत्रों में प्रियंका गांधी की करेंगे मदद।

congress

congress

वाराणसी. लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम देने के लिए कांग्रेस कोई कोर कसर नहीं ऱख छोड़ रही है। जहां एक तरफ प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में उतारा। पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया। सॉफ्ट हिंदू कार्ड खेलना शुरू कर दिया है। साथ ही बीजेपी के नेतृत्व वाली मौजूदा एनडीए सरकार की खामियों को सूचीबद्ध कर, एक-एक मुद्दे पर हमला करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में युवा, किसान, कामगार, मजदूर, बुनकर सभी को साधने के लिए अलग-अलग टीम खड़ी कर दी है। इसी सिलसिले में बनारस के नेता को बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है।
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रणनीति है कि वह हर हाल में किसानों, युवाओं, मजदूरों, कामगारों को अपने पाले में खींचें। इसी के तहत पहले महाराष्ट्र से बीजेपी के सांसद रहे नाना पटोले को न केवल पार्टी में शामिल किया बल्कि उन्हें किसान कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया। अब नाना पटोले देश भर के किसानों संग मिल कर उन्हें कांग्रेस से जोड़ने में लगे हैं। बनारस में भी उन्होंने किसान रैली की। अर्द्धकुंभ के दौरान संगम पहुंच कर किसानों की बड़ी रैली की थी। किसान सम्मान यात्रा भी कहीं -कहीं निकाली गई। किसान कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का उदाहरण दे रहे हैं।
इसी क्रम में अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रजामंदी से नाना पटोले ने वाराणसी के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता राम सुधार मिश्र को किसान कांग्रेस का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर दिया है। बता दें कि मिश्र अब तक प्रदेश कांग्रेस सेवा दल में संगठन मंत्री थे। 2017 यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान वह शिवपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के प्रबल दावेदार भी रहे लेकिन तब काग्रेस का सपा से गठबंधन हुआ और शिवपुर विधानसभा सीट सपा के खाते में चली गई और अखिलेश यादव के करीब आनंद मोहन गुड्डू को टिकट मिला।
रामसुधार ने पत्रिका संग बातचीत में बताया कि उनक जिम्मेदारी पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्र में किसानों का कांग्रेस के पक्ष में ध्रुवीकरण करना है। उन्हें किसानों के हित में लिए गए कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की नीतियों को बताने के साथ-साथ मौजूदा केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियो की खामियां गिनाना-बताना है।
राम सुधार मिश्रा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो