scriptसभी सीटों पर पंचायत चुनाव लड़ेगी आप, सपा कार्यकर्ताओं से मिलते रहें : संजय सिंह | Varanasi Sanjay Singh UP Panchayat Election All seats Candidate AAP | Patrika News

सभी सीटों पर पंचायत चुनाव लड़ेगी आप, सपा कार्यकर्ताओं से मिलते रहें : संजय सिंह

locationवाराणसीPublished: Mar 27, 2021 04:41:48 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

ये हमारे लिए विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल होगा : संजय सिंह

सभी सीटों पर पंचायत चुनाव लड़ेगी आप, सपा कार्यकर्ताओं से मिलते रहें : संजय सिंह

सभी सीटों पर पंचायत चुनाव लड़ेगी आप, सपा कार्यकर्ताओं से मिलते रहें : संजय सिंह

वाराणसी. यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2021 की तारीखों की घोषणा के साथ तमाम छोटी बड़ी पार्टियों ने अपनी रणनीति बनाने में लग गई। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद व यूपी संजय सिंह ने कहाकि, आप यूपी में पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। ये हमारे लिए विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल होगा। जल्द ही सभी उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगी। सपा पंचायत चुनाव अगर नहीं लड़ती तो कार्यकर्ता उनसे संपर्क बनाए।
भद्रा में नहीं प्रदोष काल में करें होलिका दहन, शुभ मुहूर्त सहित जानें कई जरूरी बातें

हर गांव तक संपर्क अभियान को बढ़ाएं :- राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहाकि, समाजवादी शायद इस बार पंचायत चुनावों में अपने प्रत्याशी नहीं उतार रही हैं। कार्यकर्ता लोग स्थानीय स्तर पर सपा के लोगो से संपर्क करें। उनको अपनी जीत के लिए बात कर समझाए। दिल्ली मॉडल की खूबियां और उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता को बताएं। हर गांव तक संपर्क अभियान को बढ़ाये।
पीएम मोदी को गिरफ्तार किसने किया था :- पीएम मोदी बांग्लादेश यात्रा पर हैं। उनके एक बयान पर पीएम मोदी ने कहाकि, बांग्लादेश की आज़ादी में भारत उसके साथ खड़ा था। पीएम मोदी को गिरफ्तार किसने किया था। सभी को बताना चाहिए। वो कही भी कुछ भी कहते रहते हैं। हर जगह वो मौजूद हो जाते हैं। सोच कर कुछ भी बोलना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो