वाराणसी

वाराणसी: नाश्ते के लिए फेमस है बनारस की ये 5 देशी पकवान

5 Photos
Published: December 06, 2022 07:33:04 am
1/5

टमाटर चाट

बनारस की चाट अपनी अद्भुत स्वाद के लिए जाना जाता है। यह अपने टमाटर चाट के लिए फेमस है। हर जगह समोसा चाट और टिक्की चाट मिलता है लेकिन बनारस की टमाटर चाट का जवाब नहीं। टमाटर चाट का असली लुत्फ उठाना है तो वो आपको बनारस में ही मिलेगा। बनारस में घाट के पास आपको बहुत सारे चाट के ठेले मिल जाएंगे, जहां आप इसका स्वाद चख सकते हैं।

2/5

बाटी चोखा

सत्तू से बनी बाटी यानी लिट्टी और बैंगन या आलू का चोखा, प्याज और हरी चटनी के साथ खाने में बेहद लाजवाब लगता है। यह बिहार में लोकप्रिय है। वहीं बनारस में इसे स्वादिष्ट नास्ता के रूप में जाना जाता है। यह बनारस की हर गलियों में आसानी से मिल जाता है।

3/5

बनारस ठंडाई

बनारस एक ऐसा शहर है जो दूध और दही के लिए जाना जाता है। इसलिए यहां के लोग दूध और लस्सी को पीना ज्यादा पसंद करते हैं। बनारसी ठंडाई को मौसमी फलों की प्यूरी से बनाया जाता है। यहां लस्सी लगभग हर गली में दुकान पर मिलता है। बनारस की लस्सी पिने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

4/5

कचौरी सब्जी

बनारस में लोगों का कचौरी सब्जी सबसे पसंदीदा नास्ता है। यहां दो प्रकार की कचौरी मिलती है। बड़ी कचौरी और छोटी कचौरी। बड़ी कचौरी को मुंग दाल के बने मसाले से भरा जाता है। वहीं छोटी कचौरी को सादा आंटा से बनाया जाता है। इन दोनों कचौरियों को आलू की सब्जी और जलेबी के साथ परोसा जाता है।

5/5

दही वड़ा

दही प्रेमियों का यह सबसे पसंदीदा नास्ता है। यह दिखने में रसमलाई के जैसा होता है। इसे मीठे दही, जीरा और काले नमक से बने मसाले में डुबोया जाता है। इसका स्वाद खट्टा और मीठा होता है। बनारस के लोग इसे काफी पसंद करते हैं। इसका आनंद लेने के लिए अपने दोस्तों और परिवार के साथ कभी बनारस जाइए।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.