उप राष्ट्रपति ने किया षोडशोपचार पूजन व दुग्धाभिषेक उपराष्ट्रपति को काशी विश्वनाथ धाम के प्रधान अर्चक ने विधि विधान से पूजा करवाई। उप राष्ट्रपति ने षोडशोपचार पूजन के साथ ही बाबा का दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने लोक कल्याण और भारत के कल्याण के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने सपत्नीक बाबा विश्वनाथ के धाम को निहारा और उसके बारे में साथ चल रहे अधिकारियों से जानकारी ली और कहा कि अकल्पनीय है या दृश्य।
ये भी पढें
-उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, राम लला के दर्शन कर काशी पहुंचे, राजेंद्र प्रसाद घाट पर देखी मां गंगा की आरतीअब बाबा कालभैरव के दरबार में काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद उप राष्ट्रपति का काफिला काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर के लिए रवाना हो गया. जहां विधिवत दर्शन पूजन के बाद उपराष्ट्रपति पड़ाव स्थित पंडित दीन दयाल स्मृति उपवन जाएंगे। वहां, वो पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 63 फुट ऊंची प्रतिमा पर पुष्पाजलि अर्पित करेंगे। उनके जीवन पर आधारित थ्रीडी वृत्तचित्र को भी देखेंगे।