scriptWeather alert -दुर्गा पूजा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, पानी बरसने से तैयारी हुई प्रभावित | Weather alert rain continue in Varanasi | Patrika News

Weather alert -दुर्गा पूजा पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, पानी बरसने से तैयारी हुई प्रभावित

locationवाराणसीPublished: Oct 04, 2019 06:47:51 pm

Submitted by:

Devesh Singh

आधे घंटे तेज बारिश से लोगों की मुश्किले बढ़ायी, जानिए कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम का हाल

Rain

Rain

वाराणसी. पूर्वी यूपी से मानसून विदा होने का नाम नहीं ले रहा है। बनारस की बात की जाये तो यहां पर सामान्य बारिश हो चुकी है इसके बाद भी बारिश होने का दौर जारी है। शुक्रवार को दोपहर में आधे घंटे हुई झमाझम बारिश ने लोगों की मुसीबत को बढ़ा दिया है। दुर्गा पूजा की तैयारी प्रभावित हुई है और जिन इलाकों में जलभराव है, वहां के लोगों के लिए यह आफत की बारिश बन गयी है।
यह भी पढ़े:-डबल मर्डर में पुलिस को लगा झटका, तीन मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर
नवरात्र को देखते हुए शहर में दुर्गा पूजा पंडाल बनाने की तैयारी अंतिम चरण है। सितम्बर के अंतिम सप्ताह हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश ने पहले ही तैयारियों को प्रभावित कर दिया था। पांच अक्टूबर को सप्तमी है और इन दिन से भक्तों को पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन मिलने लगता है। शुक्रवार को बारिश होने से एक बार फिर तैयारी प्रभावित हो गयी है। दुर्गा पूजा समिति के लोगों ने पहले ही बारिश होने की संभावना को देखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल बनाने की तैयारी की है इसके बाद भी बारिश होने से पंडाल में कीचड़ हो जा रहा है।
यह भी पढ़े:-252 साल पहले स्थापित हुई थी मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, विसर्जन के लिए कोई मूर्ति को हिला भी नहीं पाया था
जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
प्रसिद्ध मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने पहले ही पांच अक्टूबर तक हल्की बारिश होने की संभावना जतायी थी। बिहार के पास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आ रही है। आद्र्रता बढऩे से उमस में बढ़ोतरी हो रही है और पानी बरस रहा है। आने वाले दिनों में ऐसी ही स्थितियां रहती है तो दुर्गा पूजा के समय भी हल्की बारिश हो सकती है यदि ऐसा हुआ तो लोगों को दुर्गा पंडाल तक पहुंचने में फजीहत का सामना करना पड़ेगा।
यह भी पढ़े:-Navratri 2019-बाहुबली का महल बन कर तैयार, स्थापित होगी मां दुुर्गा की ऐसी प्रतिमा जो चलते हुए करेगी महिषासुर का वध
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो