scriptमहिला ने यूपी पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर किया ऐसा ट्वीट, पुलिस महकमें में मच गया हड़कंप | Woman tweet on UP Police Twitter account for suicide in police station | Patrika News

महिला ने यूपी पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर किया ऐसा ट्वीट, पुलिस महकमें में मच गया हड़कंप

locationवाराणसीPublished: Mar 15, 2019 10:57:06 am

Submitted by:

Sunil Yadav

महिनों ने पुलिस थाने का काट रही थी चक्कर

महिला ने यूपी पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर किया ऐसा ट्वीट, पुलिस महकमें में मच गया हड़कंप

महिला ने यूपी पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर किया ऐसा ट्वीट, पुलिस महकमें में मच गया हड़कंप

वाराणसी. महीनों से पुलिस थाने का चक्कर काट रही महिला ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। महिला के ट्वीट के तत्काल बाद ही पुलिस महकमें के आला अधिकारी समेत क्षेत्रीय पुलिस हरकत में आ गई।
दरसल, चोलापुर थाना क्षेत्र के बेला धर्मपुर गांव निवासी सरोजा देवी का कहना है कि वह धर्मपुर गांव में घर पर अकेले रहती हैं। उसका पति फिरंगी यादव मुम्बई में रह कर नौकरी करता है। सरोजा का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों उसे लगातार मारपीट की धमकी देते हैं। मामले के संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए वह परिजनों के साथ तीन माह से पुलिस थाने का चक्कर काट रही है। लेकिन पुलिस ने इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं किया। जिसके बाद पुलिस के रवैये से परेशान पीड़िता ने उत्तर प्रदेश पुलिस के ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि “मेरा पुलिस के ऊपर से विश्वास उठ गया है। इसलिए मुझे पुलिस प्रशासन से चोलापुर थाने में परिवार के साथ आत्मदाह करने की अनुमति दी जाए।”
महिला के ट्वीट के बाद ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। यूपी पुलिस ने तत्काल वाराणसी पुलिस के साथ ही वाराणसी के आईजी रेंज और एडीजी जोन से मामला संज्ञान में लेने के साथ ही कार्रवाई के निर्देशित किया। इसके बाद वाराणसी पुलिस ने चोलापुर पुलिस को मामले की छानबीन कर के कार्यवाही करने के लिए कहा है।

वही इस मामले में चोलापुर पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता मुंबई में रहता है। वह लगातार झूठी शिकायत कर रहा है। वह जिन लोगों पर आरोप लगा रहा है उनसे उसका जमीनी विवाद चल रहा है। पीड़ित पक्ष थाने बुलाए जाने पर नहीं आता।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो