script

नागेपुर गांव में महिलाओं ने शुरू किया जनसंख्या नियंत्रण अभियान

locationवाराणसीPublished: Jul 04, 2019 05:47:49 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-बोलीं महिलाएं परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी हो अनिवार्य -जागरूक महिलाओं का हुआ सम्मान

नागेपुर गांव में महिलाओं ने शुरू किया जनसंख्या नियंत्रण अभियान

नागेपुर गांव में महिलाओं ने शुरू किया जनसंख्या नियंत्रण अभियान

मिर्जामुराद/ वाराणसी. आराजीलाइन ब्लॉक के नागेपुर गांव में महिलाओं ने शुरू किया जनसंख्या नियंत्रण अभियान। यह अभियान एक पखवारे तक चलेगा। इस मौके पर महिलाओं ने परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी अनिवार्य करने की मांग उठाई।
सामाजिक संस्थआ लोक समिति के साथ मिल कर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच वरुणा शाखा ने जनसंख्या दिवस पखवाड़े की शुरुआत की। इसके तहत विश्व जनसंख्या दिवस को केंद्रित कर नागेपुर गांव के लोक समिति आश्रम में ग्रामीण महिला, पुरुष, युवाओं और किशोरियों ने महिला स्वास्थ्य और परिवार नियोजन पर जागरूकता अभियान चलाया।
अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की सदस्य
अभियान के पहले चरण में, बतौर मुख्य अतिथि डॉ जयप्रकाश पाल ने परिवार नियोजन के लिए उपलब्ध साधन और मौजूदा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं मुहीम संस्था की स्वाती सिंह ने महिला स्वास्थ्य और परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी को अनिवार्य बताया।
दूसरे चरण में, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की प्रीति केजरीवाल, आशा जालान, अनीता लीला, संतोष पारीक और श्रेया केजरीवाल ने नागेपुर गांव में महिला स्वयं सहायता समूह में सशक्त नेतृत्व के लिए रीता और सन्नो को सम्मानित किया। साथ ही शिक्षा और स्वावलंबन की दिशा में अच्छा प्रयास करने वाली निशा, कविता और वर्षा पटेल को भी सम्मानित किया गया।
महिलाओं और किशोरियों को संबोधित करते हुए संस्था की अध्यक्ष प्रीति केजरीवाल ने कहा कि महिलाओं और किशोरियों को अब हर क्षेत्र में अभी सक्रिय भागीदारी दर्ज करनी है। वो अपने प्रयास में काफी हद तक सफल भी हो रही है। अगर पुरुष साथी उनका सहयोग करें तो हम एक बेहतर स्वस्थ समाज बना सकते हैं।
.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेबी, श्यामसुंदर, रामकिंकर, पंचमुखी, सोनी, राजकुमारी, वर्षा, प्रिया, प्रेमा, आशा और मनीष शामिल रहे। संचालन लोक समिति के रामबचन ने किया जबकि सरिता ने आभार जताया।

ट्रेंडिंग वीडियो