वीरांगना बनी बालिकाएं, सीखीं आत्मरक्षा के गुर

Sarweshwari Mishra | Publish: Sep, 09 2018 10:38:32 AM (IST) Varanasi, Uttar Pradesh, India
आपराधिक घटनाओं को देखते हुए लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए खुद को तैयार करना बहुत जरूरी है
वाराणसी. समाज में लड़कियां किसी से पीछे नहीं हैं। लेकिन आज कल के बढ़ते आपराधिक घटनाओं को देखते हुए लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए खुद को तैयार करना बहुत जरूरी है। जिसे देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा वाराणसी की ओऱ से रोहनिया के अमरा स्थित जवाहर आदर्श इण्टर कॉलेज, वृन्दावन बाईपास पर वीरांगना प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर रहे। जिसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री राजेश राजभर जी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी नें बहनों-बेटियों की रक्षा और शिक्षा के लिए जो सपना देखा था उसे युवा मोर्चा गति देने का कार्य कर रहा है।नारीशक्ति पुरे विश्व में देश का गौरव बढ़ा रही है। हमें गर्व है कि युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी एक महिला है, जो यह सिद्ध करता है कि भाजपा में महिलाओं को समाज में सम्मान एवं समानता दिलाने का कार्य किया है।जिस प्रकार किरण बेदी, बछेन्द्री पाल ने देश में महिलाओं के लिए एक मिसाल कायम की है, उससे हमारी सभी बहनों को सीख ले कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हंसराज विश्वकर्मा नें कहा कि आज प्रधानमंत्री जी का स्वप्न साकार होता दिख रहा है। यहां से प्रशिक्षित होकर जाने वाली प्रत्येक छात्रा पूरे समाज को प्रशिक्षण देने का काम करेंगी।इस अभियान के द्वारा सबका साथ - सबका विकाश की विचारधारा को भी भाजपा ने सिद्ध किया है, क्योंकि हम समाज के प्रत्येक वर्ग एवं प्रत्येक व्यक्ति के विकास को तत्पर हैं।
कार्यक्रम में जिले भर से आयी हुयी 320 छात्राओं कों आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षण में भाग लेनेवाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कार भी वितरण किया गया। विशिष्ट अतिथि काशी विद्यापीठ ब्लॉक की बीडीओ श्रीमती रक्षिता सिंह एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना तिवारी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हंसराज विश्वकर्मा जी ने किया। विशिष्ट अतिथि काशी विद्यापीठ ब्लॉक की बीडीओ श्रीमती रक्षिता सिंह जी ने कहा कि भाजयुमो का यह अभियान सराहनीय है और इसे जिले के प्रत्येक विद्यालय में अनिवार्य रूप से लागू कराया जाना चाहिए। मुख्य रूप से जिला संयोजक रमेश बिन्द सत्या, निखिल सब्बरवाल, सुनील तिवारी, विनिता सिंह, रीना तिवारी, अशोक सोनकर, शशिकान्त कुशवाहा, अश्वनी तूफानी, विनय सेठ, त्रिपुरेश्वर त्रिपाठी, प्रकाश राजभर, अभय प्रजापति, बृजेश राजभर, राकेश राजभर, रोहित गिरि, गौरव पटेल, मयंक जायसवाल, अंजली यादव, रीता मौर्या आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री समीर कुमार मिश्रा एवं धन्यवाद अवनिश पाण्डेय जी ने दिया।
अब पाइए अपने शहर ( Varanasi News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज