वाराणसी

शारदीय नवरात्रः शक्ति स्वरूपा 51 कन्याओं का पूजन

दैत्राबीर बाबा मंदिर में कन्या पूजन के जरिए दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश।

वाराणसीSep 29, 2017 / 09:20 am

Ajay Chaturvedi

शारदीय नवरात्र में कन्या पूजन

वाराणसी. मान्यता है कि छोटी कन्याए मां आदि शक्ति दुर्गा का स्वरूप होती है। फिर जब मौका नवरात्र का हो तो हर कोई बाल कन्याओ का पूजन कर पुण्य का भागी बनना चाहता है । वैसे में आज कल इन्ही कन्याओं और महिलाओं के बढ़ते उत्पीड़न को रोकने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वाराणसी के द्वैत्राबीर बाबा पूजा समिति द्वारा 51 कन्याओं का पूजन व भोग का आयोजन किया गया ।इस दौरान इनका बैदिक मन्त्रो से पूजन अर्चना किया गया। लक्सा के रामकुंड स्थित द्वैत्राबीर बाबा के प्रांगण में आयोजित कन्या पूजन के दौरान देवी स्वरूप 51 कन्याओ का बैदिक मन्त्रो द्वारा पूजन किया गया। इस मौके पर कन्या भोज का आयोजन हुआ। नवरात्र में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य था कन्याओ पर मां का आशीर्वाद, ताकि महिलाओ पर हो रहा अत्याचार और दुराचार कम हो और ये शक्तिशाली हो सकें, जिसके फल स्वरूप ये अपनी सुरक्षा खुद करने में सक्षम हो ।
कार्यक्रम के आयोजक दिलीप पटेल ने बताया कि मां वैष्णो देवी की प्रतिमा यहां दो साल पूर्व स्थापित की गई थी। तब से ही यहां प्रत्येक वर्ष कन्या पूजन का आयोजन किया जाता है। इसमें दुर्गा स्वरूप कन्याओं का विधिविधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कर उन्हें भोग लगाया जाता है, तत्पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण होता है। इस पूजन में प्रत्येक वर्ष कन्याओं की संख्या बढ़ती जा रही है। पूर्व में जहां 21 कन्याओं का पूजन किया जाता रहा तो वहीं इस बार 51 कन्याओं का पूजन किया गया।। इसका मुख्य उद्देश्य देश में सुख समृद्ध और अमन व चैन का वातावरण पैदा करना है। इसके माध्यम से महिलाओ को ये संदेश देने की कोशिश की जाती है कि वे भी दुर्गा की ही रूप हैं और समय आने पर ये इसी तरह अपने दुश्मनों का संहार और खुद की सुरक्षा कर सकती है ।
ये थे मौजूद

इस मौके पर शत्रुघ्न बादवानी, कैलाश यादव, सुजीत पटेल, वरूण सेठ, श्यामपद, परमजीत सिंह ‘धुन्ना’,रिंकू सिंह, लक्ष्मी नारायण, सूरज, सत्यनारायण, आलोक यादव सहित भारी तादाद में देवी भक्त मौजूद रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.