scriptBJP MLA के खिलाफ यूथ कांग्रेस की गांधी गिरि, पुलिस ने किया नाकाम | Youth Congress Protest Against BJP MLA Ravindra Jaiswal | Patrika News

BJP MLA के खिलाफ यूथ कांग्रेस की गांधी गिरि, पुलिस ने किया नाकाम

locationवाराणसीPublished: Aug 12, 2019 08:02:05 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

क्षेत्रीय विकास की उपेक्षा का मुद्दा उठाने वाले भाजपा नेता को विधायक ने बताया था कांग्रेसीयूथ कांग्रेस ने पूछा कांग्रेस से इतनी नफरत क्यों?फूल देने पहुंचे थे उनके आवास

यूथ कांग्रेस की गांधी गिरि

यूथ कांग्रेस की गांधी गिरि

वाराणसी. क्षेत्रीय विकास की अनदेखी का मुद्दा मंत्री के सामने उठाने पर अपनी ही पार्टी के नेता को कांग्रेसी बताने का भाजपा विधायक रवींद्र जायसवाल का मुद्दा गरमाता जा रहा है। रविवार को जहां इस मुद्दे पर भाजपा ही दो फांक हो गई और मंत्री के सामने ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उसके अगले ही दिन यूथ कांग्रेस नेताओं ने गांधी गिरी करते हुए विधायक को फूल भेंट कर सवाल करना चाहा। लेकिन पुलिस ने ऐसा करने से रोक दिया तो वो वहीं धरने पर बैठ गए।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के लोगों के द्वारा शहर उत्तरी के भाजपा विधायक रविंद्र जायसवाल को गुलाब का फूल भेंट करने उनके गुलाबबाग स्थित कार्यालय पहुंचे। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया तो कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं नारेबाजी करने लगे। उन्होंने भाजपा विधायक से सवाल किया कि स्पष्ट करें कि कांग्रेस से इतनी नफरत क्यों?
राघवेंद्र चौबे ने मीडिया से कहा कि यही अंतर है कांग्रेस और भाजपा में कि जिनके मंत्री और विधायक अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को मच्छर और मख्खी बोल रहे हैं, दूसरी पार्टी का बता दे रहे हैं तो उस पार्टी की संस्कृति क्या हो सकती है।
इस मौके पर प्रिंस राय खगोलन, ओम शुक्ला, चंचल शर्मा, हरीश मिश्रा, धीरज शुक्ला, रंजीत तिवारी, रोहित दुबे, परवेज खान, महेश चौबे, रंजीत सेठ, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो