बहरोड़ सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 डंपरों से 180 टन अवैध बजरी जब्त की और उनके चालकों को गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान पुलिस ने कोटपूतली से आ रहे डंपरों की जांच की, जिनके पास बजरी के कागजात नहीं थे। पुलिस ने सभी डंपरों को यादव बिल्डिंग एंड रोड मैटेरियल सप्लायर्स से जुड़ा बताया है। चारों चालकों के खिलाफ एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर खनन विभाग को सूचित किया गया है।
इन्हे किया गिरफ्तार
पुलिस ने महेश सैनी (25) पुत्र सुंदरलाल सैनी निवासी (कोटपूतली), महेश चंद यादव (35) कैलाश चंद निवासी रामपुर (बानसूर), अंकुर यादव (32) पुत्र हरलाल यादव निवासी रामसिंहपुरा, पाटन (नीमकाथाना), विकास कुमार (25) पुत्र बंशीधर मीणा निवासी कोटपूतली को गिरफ्तार किया है।