Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रदर्शन कर किया जयपुर कूच, अटकी जांचें

धरना स्थल व कलेक्ट्रट के बाहर मांगों के समर्थन में जमकर किया प्रदर्शन

Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

May 12, 2023

दौसा. एलएचवी-एएनएम संघ जिला अध्यक्ष तारा शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को जिले की सैकड़ों महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने जयपुर कूच किया। कूच करने से पहले महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने धरना स्थल व कलेक्ट्रट के बाहर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर प्रदर्शन किया।


उल्लेखनीय है कि एलएचवी-एएनएम संघ द्वारा महिला स्वास्थ्य कर्मियों का पद नाम बदलने, ग्रे-पेड़ 3600 रुपए करने की मांग को लेकर आंदोलन के तहत राज्य भर की महिला स्वास्थ्यकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। साथ ही सभी जिला मुख्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरने का आयोजन किया जा रहा है। संघ के प्रदेश नेतृत्व ने आंदोलन को तेज करते हुए शुक्रवार को जयपुर घेराव का आह्वान किया था। इस आह्वान के चलते शुक्रवार को प्रातः से महिला स्वास्थ्य कर्मियों का धरना स्थल पर जुटना शुरू हो गया था। प्रातः 9 बजे जिले भर की सैकड़ों स्वास्थ्यकर्मियों ने विभिन्न साधनों से जयपुर कूच किया। जयपुर कूच से पूर्व संघ जिला अध्यक्ष तारा शर्मा ने सभी साधनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वरिष्ठ पदाधिकारी किरण राजपूत ने बताया कि मुख्यालय से दो तथा सभी ब्लॉक स्तर से एक-एक बस तथा विभिन्न साधनों से महिला स्वास्थ्यकर्मी जयपुर के लिए रवाना हुई।


रवाना होने से पूर्व सभी एएनएम ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना स्थल व कलेक्ट्रट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही राज्य सरकार पर अनदेखी व वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि घेराव के बाद भी राज्य सरकार द्वारा ठोस कार्यवाही नही की गई तो आंदोलन को तेज करते हुए इस भीषण गर्मी में क्रमिक अनशन भी शुरू किया जाएगा। महुवा ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पा मीना, सिकराय ब्लॉक अध्यक्ष मनीषा बैरवा, दौसा ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा मीना, बांदीकुई ब्लॉक अध्यक्ष सरोज गोढबल, लालसोट ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद पूनियां सभी ने नर्सेज दिवस पर जिले से जयपुर कूच किया।

गर्भवती महिलाओं व बच्चों की जांचें अटकी

दौसा. महिला स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल व धरना प्रदर्शन के चलते अस्पतालों में महिलाओं व बच्चों की जांचे अटक गई है। इसी के साथ बच्चों का टीकाकरण , जन्म पंजीयन , मृत्यु की रिपोर्ट, कुपोषित बच्चों की जांच, परिवार नियोजन के साधनों की कमी, 12 सप्ताह के अंदर पंजीकरण आदि कार्य बाधित हो गए हैं।

महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रदर्शन कर किया जयपुर कूच, अटकी जांचें