12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहाना, तेज धूप भी बेअसर

राजधानी जयपुर में आज मौसम का मिजाज कुछ मिला-जुला नजर आया। एक और हवा में ठंडक से लोगों को हल्की सर्दी का अहसास हुआ तो दूसरी ओर लोगों को तेज धूप भी महसूस हुई। इन परि​िस्थतियों में जयपुर का मौसम सुहाना नजर आया। ऐसी ​ही ​िस्थति प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में नजर आई।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Mar 04, 2025

– आज सवेरे गुलाबी नगर में मौसम रहा साफ

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज मौसम का मिजाज कुछ मिला-जुला नजर आया। एक और हवा में ठंडक से लोगों को हल्की सर्दी का अहसास हुआ तो दूसरी ओर लोगों को तेज धूप भी महसूस हुई। इन परि​िस्थतियों में जयपुर का मौसम सुहाना नजर आया। ऐसी ​ही​िस्थति प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में नजर आई। पुरवाई हवा के जोर से अभी मौसम में ठंडक बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी प्रदेश में ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा। मौसम के शुष्क रहने से अभी लोगों को सर्दी का अहसास होगा। मार्च के अंतिम सप्ताह में गर्मी का मौसम शुरू होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे जयपुर में हल्की ठंडी हवाओं का दौर रहा। इससे लोगों को हल्की सर्दी महसूस हुई। राजधानी जयपुर में आज सवेरे तापमान 14 डिग्री रहा। इस कारण लोगों को हल्की सर्दी महसूस हुई। ऐसा ही हाल प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में देखने को मिला। पुरवाई हवा के जोर से प्रदेश में सर्दी की हल्की रंगत दिखाई ​दी।

गर्मी की रफ्तार पर लगे ब्रेक

गर्मी की बढ़ती रफ्तार पर प्रदेश में सक्रिय कमजोर पश्चिमी विक्षोभ ने ब्रेक लगा दिए हैं। हालांकि दिन में मौसम में बढ़ती गर्माहट महसूस हो रही है, लेकिन सुबह-शाम में गुलाबी ठंडक बरकरार है। मौसम विभाग ने आज श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में हल्की बौछारों से मौसम में अभी ठंडक बढ़ी है। वहीं प्रदेश के अधिकांश शेष भागों में सप्ताहभर मौसम शुष्क रहने की संभावना भी जताई है।

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में बूंदाबांदी

एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कल बीती रात से सुबह तक श्रीगंगानगर जिले में रुक-रुक​ कर हल्की बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। जिले के लाधूवाला कस्बे में मेघ बरसने से मौसम का ​मिजाज सर्द रहा। हनुमानगढ़ व आसपास के क्षेत्र में भी आज मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने व प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

उत्तरी-पूर्वी हवाओं से लुढ़का पारा

बीती रात राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में उत्तरी हवाएं चलने पर रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने और कल से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना जताई है।