24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांकेर
VIDEO: उफनते नाले को पार करने की कोशिश, तेज बहाव में बही बाइक, बाल-बाल बचे दो युवक
Play video

VIDEO: उफनते नाले को पार करने की कोशिश, तेज बहाव में बही बाइक, बाल-बाल बचे दो युवक

Kanker News: छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसके बाद भी लोग अपनी जान जोखिम में डाल उसे पार करने में लगे हैं।

Google source verification

Kanker News: छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसके बाद भी लोग अपनी जान जोखिम में डाल उसे पार करने में लगे हैं। इसी बीच कांकेर जिले में भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा टल गया।

दरअसल, बुधवार को सरोना क्षेत्र के लेंडरा गांव में एक युवक लापरवाही पूर्वक नाला पार कर रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक में दो युवक सवार थे। जैसे ही उन्होंने बाइक को नाले में उतारा, वैसे ही तेज धारा और फिसलन के कारण बाइक का बैलेंस बिगड़ गया। जिससे दोनों सवार पानी में गिर पड़े लेकिन दोनों ने खुद को बचा लिया। व

हीं तेज बहाव के कारण उनकी बाइक नाले में बह गई। लोगों ने दोनों युवकों को पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया। जिससे उनकी जान तो बच गई, लेकिन बाइक तेज धारा में बहते हुए (kanker news) आगे एक गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिसे बाहर निकालना संभव नहीं हो सका।