12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

समारोह में सामाजिक समरसता और एकता पर दिया जोर

समारोह में सामाजिक समरसता और एकता पर दिया जोर

Google source verification

हिण्डौनसिटी. राजपूत समाज हिण्डौन की ओर से गत शाम महुवा रोड क्यारदा बांध के पास रिसोर्ट्स में होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। देर रात तक चले समारोह में राजपूत समाज के लिए लोगों ने सामाजिक समरसता, एकता और नारी शक्ति के प्रोत्साहन और सम्मान पर जोर दिया।

रिसोर्ट्स के सभागार में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गिर्राजसिंह मलिंगा, विशिष्ट अतिथि देवी सिंह राजावत श्रीराजपूत सभा करौली के जिलाध्यक्ष अजय सिंह सहित अन्य ने मां सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभरंभ किया। इस दौरान पूर्व विधायक मलिंगा ने कहा कि वर्तमान दौर सामाजिक समरसता के साथ सामाजिक एकता का है। एकजुटता से समाज का उत्थान हो सकता है।

समारोह में नारी शक्ति के रूप में शिक्षा अधिकारी सीमा जादौन व घुडसवारी में राज्य स्तर पर रजत व कांस्य पदक विजेता धानवी पिचानौत का साफा पहनाकर स्मृति चिन्ह एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया। समाज के स्थानीय गणमान्य जनों ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि सहित देवीसिंह राजावत भामाशाह , भाजपा जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, आरएसएस के केशर सिंह, शिशपाल सिंह जादौन का स्वागत किया। समारोह में जिले की समस्त तहसीलों से राजपूत समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आगंतुक व अतिथियों पर पुष्प वर्षा कर होली खेली गई। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सिंह जादौन ने किया।