12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

लबालब अंडरपास में उतारी कार, सांसत में रही छह जान

भीलवाड़ा शहर में सुखाडि़या सर्कल के समीप बरसाती पानी से लबालब रेलवे अंडरब्रिज में रविवार दोपहर एक कार फंस गई। चालक की लापरवाही से छह जनों की जान पर बन आई

Google source verification

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा शहर में सुखाडि़या सर्कल के समीप बरसाती पानी से लबालब रेलवे अंडरब्रिज में रविवार दोपहर एक कार फंस गई। चालक की लापरवाही से छह जनों की जान पर बन आई।

जानकारी के अनुसार अंडरपास बरसाती पानी से लंबे समय से लबालब है। रविवार को इसी लबालब अंडरपास के बीच से कार निकालने की कोशिश की। कार बीच में पानी में फंस गई। यहां आसपास से लोग आए व जैसे-तैसे सभी छह सवारों को सुरक्षित निकाला। इनमें बच्चे भी थे। इसके बाद क्रेन की मदद से कार को निकाला गया। सूचना पर नगर परिषद का दमकल भी पहुंची। दमकलकर्मियों ने अंडरब्रिज से पानी खाली करवाया।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि अंडरब्रिज से बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। आए दिन यहां पानी भर जाता है। ऐसे में लोगों का पटरी पार की कॉलोनियों की तरफ जाने की राह बंद हो जाती है। इससे क्षेत्रवासी परेशान हैं।