12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर

No video available

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनेगी आयुष्मान मॉडल सीएचसी

बजट में दी सौगात, प्रत्येक पर खर्च होगा सवा करोड़ रुपए का बजट

Google source verification

श्रीगंगानगर. राज्य सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयुष्मान मॉडल की एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्थापित करने की घोषणा की है। इस पहल की मंशा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना कर रोगियों को उच्च चिकित्सा सुविधाएं देना है। राज्य के वित्त मंत्री ने हाल ही में प्रस्तुत बजट में ऐसे मॉडल सीएचसी पर प्रत्येक को 1.25 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की है। आयुष्मान मॉडल सीएचसी में आधुनिक चिकित्सा उपकरण, अनुभवी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था की जाएगी, इससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके। इस घोषणा से मॉडल सीएचसी में सामान्य बीमारियों के साथ-साथ गंभीर रोगों का उपचार भी किया जाएगा। इस बजट में सूरतगढ़ को सीएचसी से उप जिला अस्पताल बनाने की घोषणा की है। सूरतगढ़ में रोगियों की अधिक भीड़ रहती है, ऐसे में सरकार ने सीएचसी को क्रमोननत करते हुए वहां उप जिला अस्पताल का दर्जा दिया गया है। नेशनल हाइवे से घिर सूरतगढ़ में सड़क दुर्घटना के ज्यादा आंकड़े आते है। ऐसे में सूरतगढ़ सीएचसी में यह उप जिला चिकित्सालय बनने रोगियों को ज्यादा सुविधा मिल पाएगी। इसके अलावा पीएचसी धनूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्रमोन्नत किया गया है। वहीं जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल में अब बहुत महंगी जांच सीटी स्कैन, मैमोग्राफी और एमआरआई की सुविधा भी जल्द निशुल्क मिलेगी। श्रीगंगानगर मेडिकल कॉलेज में कैंसर मरीजों के लिए अत्याधुनिक लाइनर एक्सीलेटर मशीन स्थापित की जाएगी।
रायसिंहनगर में बनेगा अब ट्रॉमा सेंटर
बजट घोषणा अनुसार रायसिंहनगर में ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। इस ट्रॉमा सेंटर के बनने से चिकित्सकों और नर्सिग स्टाफ की संख्या में बढोत्तरी हो सकेगी। इससे आस पास के इलाकवासियों को फायदा मिलेगा और आपातकाल में घायलों को बचाया जा सकेगा। इधर, जिला अस्पताल में कैंसर विंग, डायबिटीज क्लिनिक, हीमोडायलिसिस के लिए 10 बैड का वार्ड और विभिन्न गंभीर एवं असाध्य बीमारियों के लिए डे केयर सेंटर बनाया जाएगा।