9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव
Video – कोरोना काल में कुशहरी देवी व मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
Play video

Video – कोरोना काल में कुशहरी देवी व मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

- नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ - कोरोना कॉल में देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़

Google source verification

उन्नाव. नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी मंदिरों में भक्तों का मेला लग रहा है। नवाबगंज स्थित दुर्गा मंदिर व कुशहरी देवी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तगण माता के दरबार में मत्था टेक रहे हैं। वहीं भक्तों की भीड़ देखकर व्यापारियों में भी उत्साह दिखाई पड़ा। कोरोना काल में पहली बार भक्तों को माता के दर्शन हो रहे हैं।

श्री सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों ने टेका मत्था

इधर शहर के हजारी टोला स्थिति प्रसिद्ध श्री सिद्धनाथ मंदिर में भक्ति भाव से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है। इस मौके पर अम्बे गोस्वामी द्वारा माता की आरती की गई। मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। वही भक्तों ने माता के अलौकिक रूप का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन करने आए भक्तों को मंदिर प्रबंधन द्वारा आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानी द्विवेदी, अम्बे गोस्वामी, रामु द्विवेदी, गगन पांडे, बजरंगी द्विवेदी, नीरज त्रिपाठी, मोहित द्विवेदी ,मनी द्विवेदी, गप्पू श्रीवास्तव, विजय द्विवेदी, भोलू त्रिपाठी, मुकुंद शुक्ला उर्फ बम बम, राजू श्रीवास्तव, बोल्टू श्रीवास्तव, हर्षित पांडे, हनुमान, इंदु, मुन्ना लाइट, कल्लू, नितिन, शोभीत, अंकित, मिथुन आदि मौजूद थे।

 

शीतला मंदिर में कन्या भोज का आयोजन

शीतला माता मंदिर में आज अष्टमी के शुभ अवसर पर मंदिर समिति द्वारा सुबह से ही कन्या भोज का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर समिति के प्रबंधक गोपाल नारायण निगम ने कन्याओं को भोजन करा आशीर्वाद प्राप्त किया इस मौके पर अवध निगम, रवि सिन्हा, नवीन सिन्हा, राज निगम, सचिन निगम, अनुज शर्मा, छोटे लाल,अर्जुन निगम आदि उपस्थित थे।