scriptसिरोंज में 4 घंटे में 10 इंच बारिश, 15 से ज्यादा मकान गिरे, पुल टूटे, बच्ची बही | 10 inches of rain in Sironj in 4 hours, more than 15 houses fell | Patrika News

सिरोंज में 4 घंटे में 10 इंच बारिश, 15 से ज्यादा मकान गिरे, पुल टूटे, बच्ची बही

locationविदिशाPublished: Jul 22, 2021 09:54:29 pm

Submitted by:

govind saxena

बुधवार-गुरुवार की दरम्यिानी रात से सिरोंज और आसपास के क्षेत्र में शुरू हुई बारिश सुबह तक आफत बनकर बरसती रही

सिरोंज में 4 घंटे में 10 इंच बारिश, 15 से ज्यादा मकान गिरे, पुल टूटे, बच्ची बही

सिरोंज में 4 घंटे में 10 इंच बारिश, 15 से ज्यादा मकान गिरे, पुल टूटे, बच्ची बही

सिरोंज/ विदिशा. बुधवार-गुरुवार की दरम्यिानी रात से सिरोंज और आसपास के क्षेत्र में शुरू हुई बारिश सुबह तक आफत बनकर बरसती रही। मात्र 4 घंटे में ही करीब 10 इंच बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर की सडक़ों पर 4-4 फीट तक पानी भर गया। घर-दुकानों में भरे पानी से लाखों रुपए का सामान बर्बाद हो गया। अथाईखेड़ा गांव में केैथन नदी का पानी भर जाने से लोगों को एक पक्के मकान की छत पर शरण लेना पड़ी। उनके देखते ही देखते कई घर भरभराकर गिर पड़े। काछीखेड़ी में प्रकाश जाटव की एक 14 वर्षीय किशोरी खुशबू पानी में बह गई, बाद में उसका शव झाडिय़ों में फंसा मिला। वहीं भटौली गांव में राजकीय राजमार्ग 14 पर बने मप्र सडक़़ विकास निगम के एक पुल पर ज्वार नदी का पानी आ गया। इस बीच पुल का बड़ा हिस्सा बह गया। यहां से भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। सिरोंज-कुरवाई मार्ग बंद कर दिया गया है। अथाईखेड़ा सहित अन्य जगह पर करीब 15 कच्चे घर ढह गए हैं। सिरोंज और करीब 15 किमी क्षेत्र में हुई इस भारी बारिश से लोगों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घर के सामान, दुकान के सामान सहित घर गिरे हैं। वाहन डूबे रहे। इस घनघोर बारिश से प्रशासन भी हक्का बक्का है। बारिश थमते ही एसडीएम, तहसीलदारों सहित पटवारियों ने भी मौके पर जाकर हालात का जायजा लेना शुरू कर दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो