नपा में इस माह 19 लाख राजस्व वसूली, खर्चा तीन करोड़
मई माह में वसूली को लेकर सख्ती, लक्ष्य तय, रुकेगा वेतन
विदिशा
Published: May 01, 2022 02:27:45 am
विदिशा। नगरपालिका का खर्चा हर माह करीब 3 करोड़ रुपए है। जबकि इस अप्रेल माह में राजस्व वसूली पहले से काफी कमजोर हुई इस माह के अंतिम दिनों तक करीब 19 लाख रुपए संपत्ति एवं जलकर की वसूली हो पाई हैं। इस िस्थति के रहते अब नपा की उम्मीद आगामी मई माह में होने वाली नेशनल लोक अदालत पर टिकी है। इसके लिए सभी नपा कर्मचारियों को अधिक से अधिक वसूली के लिए बकायादारों के बिलों को तैयार कर इनका वितरण करने के निर्देश सीएमओ द्वारा दिए गए हैं।
मालूम हो कि नपा की इस वसूली इस बार ज्यादा प्रभावित हुई है। पूर्व में औसतन 50 से 60 लाख तक राजस्व वसूली होती आई है। इसका मुख्य कारण कर्मचारी पोर्टल बंद रहना मान रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि नए वित्तीय वर्ष के लिए पोर्टल अपडेट होने से करीब 20 अप्रेल तक यह पोर्टल बंद रहा।इसका असर वसूली कार्य पर पड़ा। जो शेष दिन वसूली के मिले उसमें करीब 11 लाख की 25 हजार संपत्ति कर की वसूली की जा चुकी वहीं जलकर में भी 8 लाख की वसूली की गई है। मई माह में लोक अदालत के आयोजन के दौरान बकायादारो को बिलों में कई तरह की छूट मिलने के कारण इस दिन अधिक वसूली होने की संभावना है। इसके चलते निर्देशों के तहत बकायादारों के बिल तैयार करने के साथ ही उनका वितरण कार्य भी तेजी से करने की तैयारी की जा रही है।
शहर के बकायादारों से वसूलना है 20 करोड़
नपा से मिली जानकारी के मुुताबिक संपत्ति एवं जलकर बकायादारों से नपा को करीब 20 करोड़ राशि की वसूली की जाना है। इस कार्य में अभी 30 कर्मचारी कार्य कर रहे जबकि शहर में वार्डों की संख्या 39 है। ऐसे में कुछ कर्मचारियों को दो-दो वार्ड में वसूली का कार्य करना पड़ रहा जबकि नपा में वसूली कार्य करने वाले कर्मचारियों की संख्या काफी है, लेेकिन उन कर्मचारियों को अन्य शाखाओं का प्रभार सौंपे जाने से वसूली का यह कार्य चंद कर्मचारियों के बीच वर्षो से सिमटा हुआ है और बैठकों के दौरान इन्हीं कर्मचारियों पर कार्रवाई की गाज हमेशा गिरती आ रही है।
लक्ष्य तय, वेतन रोकने की चेतावनी
राजस्व वसूली को लेकर फिर इन कर्मचारियों को वेतन रोकने की चेतावनी मिली है। कर्मचारियों के मुताबिक सीएमओ ने कम राजस्व वसूली पर नाराजी जताई और मई माह के लिए इस कार्य में लगे प्रत्येक कर्मचारियों को दो-दो लाख रुपए वसूली का लक्ष्य दिया गया है और यह वसूली लक्ष्य अनुरूप नहीं होने पर कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना केे वार्ड बार गतिशील प्रकरण जो अभी तक स्वीकृत नहीं हो पाए उन सभी प्रकरणों की जांच करने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं हितग्राही मूलक योजनाओं को समय सीमा में निराकरण करने की हिदायत दी है।
इधर जनता दरबार की पहल हुई बेअसर
नपा कार्यालय में फर्जी राशन कार्ड भवन अनुमतियों में गड़बडि़यां सामने आने के बाद जनता को दलालों से मुक्ति दिलाने के लिए नपा ने जनता दरबार की पहल की लेकिन यह पहल बेअसर होने लगी है। इस पहल का उद्देश्य नपा के अधिकारी व कर्मचारियों की जनता से नजदीकी बढ़ाना और आवेदकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण हो सके था। लेकिन यह पहल जनता में विश्वास कायम नहीं कर पाई। इस जनता दरबार में चंद दिनों ही लोगों की भीड लगी और अब फिर सन्नाटा पसरने लगा है।
वर्जन
जनता दरबार एक अच्छी पहल है। इसमें नपा के सभी शाखा प्रभारी बैठतें हैं। जहां आवेदकों की समस्या का उचित हल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी शिकायत सीएम हेल्प लाइन व अन्य जगह करने की बजाय सीधे यहां जनता दरबार में आकर समस्याएं बताएं उनका मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
-सुधीरसिंह, सीएमओ

नपा में इस माह 19 लाख राजस्व वसूली, खर्चा तीन करोड़
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
