scriptसरकार ने जारी किया 2018 का पूरा कैलेंडर,यहां देखें | 2018 Indian Calendar for Indian Festivals and Indian Holidays | Patrika News

सरकार ने जारी किया 2018 का पूरा कैलेंडर,यहां देखें

locationविदिशाPublished: Dec 30, 2017 03:17:39 pm

नए साल 2018 में सरकारी कर्मचारियों को एक छुट्टी के साथ दो छुट्टियां फ्री

modi
विदिशा। मध्यप्रदेश सरकार ने इस बार नए साल 2018 में सरकारी कर्मचारियों को छुट्टियों का तोहफा दिया है। वहीं केंद्र सरकार ने भी कर्मचारियों को नए साल में कुल 17 छुट्टियां दी हैं। पिछले साल के मुकाबले साल 2018 में सरकारी कर्मचारियों के लिेए खुशियों से भरा होगा। साल 2018 में खास बात ये भी है कि एक छुट्टी के साथ दो छुट्टियां फ्री में मिल रही हैं। क्यों कि पूरे सालभर की अधिकांश छुट्टियां शुक्रवार को पड़ रही हैं। इससे शुक्रवार के छु्ट्टी त्योहार में बाकी शनिवार और रविवार की छुट्टी ऑफिसयल होती है। इस बार की छुट्टियां महात्वपूर्ण इसलिेए भी हैं क्योंकि साल 2017 में ज्यादातर त्योहार शनिवार और रविवार को पड़े थे। इससे कर्मचारिओं की 6 छु्ट्टियां ऐसे ही चली गई। लेकिन इस बार सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी ये है कि इस बार साल 2018 में कुल 17 छुट्टियां मिल रही है।
modi
2018 की स्थानीय छुट्टियां

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा जारी 17 छुट्टियों के अतिरिक्त 3 छुट्टियां राज्य सरकार के अधीन होती है। जो स्थानीय आधार पर दी जाती है। इसी के आधार पर इस बार मध्यप्रदेश सरकार ने साल 2018 की स्थानीय छुट्टियों को पहले ही घोषित कर दिया है। इसमें 6 मार्च को रंगपंचमी, 13 सितंबर को गणेश चतुर्थी , 8 नवंबर को दीपावली के दूसरे दिन व 3 दिसंबर को गैस त्रासदी स्मृति दिवस पर केवल भोपाल शहर के लिए अवकाश रहेगा। बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को कुल 34 छुट्टियां होती है जिनमें 20 छुट्टीयां रविवार को पड़ रही हैं। जिससे केंद्र व राज्यों के कर्मचारियों को मायूसी भी हाथ लगी है। केंद्र सरकार के गजेट में बताया गया है कि मुस्लिम समुदाय के त्योहार ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा, मुहर्रम व मिलाद-उन-नबी मनाने की तिथियां चांद के दिखने पर निर्भर होती है, इसलिए उनकी तारीखों के बारे में पहले कोई छुट्टी तय नहीं किया जाता।
calender
मध्यप्रदेश 2018 की शासकीय अवकाश कैलेंडर

– 26 जनवरी 2018 शुक्रवार को गणतंत्र दिवस का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उसके बाद शनिवार और रविवार का अवकाश रहेगा।
– 2 मार्च 2018 को होली मनाई जाएगी जो शुक्रवार को पड़ेगा और उसके बाद शनिवार और रविवार दो दिन की छुट्टी मिलेगी ।
– 29 मार्च 2018 गुरुवार को महावीर जयंती और 30 मार्च 2018 शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी के बाद शनिवार व रविवार समेत लगातार चार दिन छुट्टियां रहेंगी।
– 30 अप्रैल सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश रहेगा। उससे पहले 28 अप्रैल को शनिवार व 29 अप्रैल को रविवार का अवकाश रहेगा।
– 14 अप्रैल 2018 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की छुट्टी शनिवार को होगी जिसके बाद रविवार की भी छुट्टी
– 18 जून 2018 को ईद उल फितर का अवकाश शनिवार को तथा 26 अगस्त को रक्षाबंधन का अवकाश रविवार को होगा।
– 3 सितंबर 2018 सोमवार को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा, इससे पहले शनिवार व रविवार की छुट्टी मिलेगी।
– 21 सितंबर शुक्रवार को मोहर्रम के बाद भी शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी।

– 19 अक्तूबर शुक्रवार को दशहरा की सार्वजनिक छुट्टी के साथ साथ उसके बाद शनिवार व रविवार होने के कारण कर्मचारी लगातार चार दिन की छुट्टियां मिलेगी।
– 7 नवंबर बुधवार को दीपावली, 8 नवंबर बृहस्पतिवार को गोवर्धन पूजा और 9 नवंबर 2018 को चित्रगुप्त जयंती (भैया दूज) का अवकाश रहेगा। उसके बाद 10 नवंबर 2018 को शनिवार व 11 नवंबर 2018 को रविवार होने से सरकारी दफ्तर लगातार पांच दिन बंद रहेंगे।
– 23 नवंबर 2018 शुक्रवार को गुरुनानक जयंती है, इसके साथ भी शनिवार व रविवार की भी छुट्टी मिलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो