scriptमंंडल अध्यक्ष के लिए ३ लाख की मांग का ऑडियो वायरल, जिलाध्यक्ष बोले एसपी से करुंगा शिकायत | 3 lakh demand Audio of Mandal president goes viral | Patrika News

मंंडल अध्यक्ष के लिए ३ लाख की मांग का ऑडियो वायरल, जिलाध्यक्ष बोले एसपी से करुंगा शिकायत

locationविदिशाPublished: Nov 19, 2019 11:16:11 am

Submitted by:

govind saxena

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन ने ऑडियो को फर्जी और साजिश के तहत बनाया गया बताते हुए एसपी से इसकी तत्काल जांच कराने को कहा..

Audio Viral

IPS अफसर और आरक्षक के बीच हुई विवादित बातचीत का ऑडियो वायरल होने से मची खलबली

विदिशा. भाजपा में मंडल अध्यक्ष बनाने के लिए 3 लाख रुपए की मांग और दावेदार द्वारा 2 लाख जिलाध्यक्ष को भिजवाने की बात करते हुए मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पक्की होने की बात का ऑडियो वायरल होने से राजनैतिक हल्कों में हंगामा खड़ा हो गया है। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन ने ऑडियो को फर्जी और साजिश के तहत बनाया बताते हुए एसपी से इसकी तत्काल जांच कराने को कहा है।

मामला गंजबासौदा नगर मंडल अध्यक्ष को लेकर बताया जाता है, जहां विवाद की स्थिति थी। सोमवार की सुबह मंडल अध्यक्षों की सूची जारी हुई और दोपहर तक एक ऑडियो वायरल हो गया।

ऑडियो में चर्चा इस प्रकार है…
-हां…
-राकेश भाई साहब प्रणाम।
-जी..
-भाई साहब, मैंने दो आपको पहुंचा दिए थे एक अभी पहुंचा दिए हैं। भाईसाहब करवा देना बासौदा जैसे नगर के लिए तीन बहुत होते हैं।
ठीक है हो जाएगा
-पक्का समझंू
-हो जाएगा।

इस ऑडियो के बारे में पत्रिका द्वारा पूछे जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जादौन ने कहा कि मैंने सुना है ऑडियो, ये मेरी आवाज कतई नहीं है। राजनैतिक द्वेषवश फर्जी ऑडियो तैयार किया गया है। मैं इस संबंध में एसपी से शिकायत कर इसकी जांच कराऊंगा। पार्टी फोरम पर भी इसकी शिकायत कर मेरी छबि खराब करने का प्रयास करने वालों को बेनकाब करुंगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो