scriptछत्रपाल-रागिनी समेत VIDISHA के 41 नेताओं को BJP से निकाला | 41 VIDISHA leaders expelled from BJP | Patrika News

छत्रपाल-रागिनी समेत VIDISHA के 41 नेताओं को BJP से निकाला

locationविदिशाPublished: Jul 01, 2022 09:26:27 pm

Submitted by:

govind saxena

41 लोगों की सूची में सर्वाधिक 20 लोग विदिशा , गंजबासौदा के 17 और कुरवाई के 4 भाजपाई भी शामिल

छत्रपाल-रागिनी समेत VIDISHA के 41 नेताओं को BJP से निकाला

विदिशा. रागिनी-छत्रपाल शर्मा बागी उम्मीदवार नहीं बने, फिर भी जो बोले उससे पार्टी ने निकाला।

विदिशा. भाजपा ने वही किया जिसके लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने पहले ही चेता दिया था। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पार्टी के नेताओ- कार्यकर्ताओं को पार्टी ने 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। 41 लोगों की इस सूची में सर्वाधिक 20 लोग विदिशा नगरपालिका क्षेत्र के हैं। इसके अलावा गंजबासौदा के 17 और कुरवाई के 4 भाजपाई भी शामिल हैं। इस सूची में भाजपा नेता छत्रपाल शर्मा और भाजपा जिला मंत्री रागिनी शर्मा, अशोक जाट, राजेश राय के नाम भी शामिल हैं। जबकि छत्रपाल और रागिनी शर्मा बागी प्रत्याशी नहीं है। संभवत: टिकट कटने के बाद दोनों ने जिस तरह पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाए थे, इस कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कराया है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने जिलाध्यक्ष डॉ राकेश जादौन को भेजे अनुशासनात्मक कार्रवाई के पत्र में लिखा है कि विदिशा, गंजबासौदा और कुरवाई नगरीय निकाय के चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध जो कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं वे अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। अत: प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
विदिशा के ये हुए निष्कासित

प्रदेश भाजपा जारी सूची में विदिशा के छत्रपाल शर्मा, रागिनी शर्मा, रोहित घेंघट, अतुल कटारे, ममता हेमराज कुशवाह, प्रवेश सुनील सेन, राखी हिमांशु राजौरिया, राहुल रत्नाकर, संजय कुशवाह, अशोक जाट, राजेश राय, रजनी मनीष किरार, पूर्णिमा शरद बिलथरिया, प्राची रविंद्र रघुवंशी, सोनम पुनीत माहेश्वरी, प्रतिभा आचार्य, धन्नालाल अहिरवार, रामकिशोर विश्वकर्मा, सतीश यादव, राजेश लोधी के नाम शामिल हैं।
बासौदा-कुरवाई में इनको निकाला

गंजबासौदा नगरपालिका क्षेत्र में जिन्हें भाजपा से निकाला गया है, उनमें अशोक अग्रवाल मंकूजी, दीपक अग्रवाल, पन्नालाल कुशवाह, सुखजीत काके, रामेश्वर तिवारी, लक्ष्मी विशाल अहिरवार, रामराज रघुवंशी, चंद्रप्रकाश ठाकुर, नरेंद्र यादव बंटी, प्रियंका योगेश त्रिपाठी, नीरा अख्तर कुरैशी, रश्मि प्रदीप जैन, भूपेंद्र अहिरवार, विनोद पंथी, नीरज यादव, संदीप ठाकुर और मालती दीपक प्रजापति के नाम शामिल हैं। वहीं कुरवाई नगर परिषद के राजनी पुष्पेंद्र साहू, अंकेश गिरजेश सप्रे, मुस्लिम भैयू खान तथा राजकुमार पंथी के नाम शामिल हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो