scriptलॉकडाउन के दौरान पुलिस पर पथराव, 5 पुलिसकर्मी घायल | 5 policemen injured in stone pelting during lockdown | Patrika News

लॉकडाउन के दौरान पुलिस पर पथराव, 5 पुलिसकर्मी घायल

locationविदिशाPublished: Mar 31, 2020 07:40:39 pm

Submitted by:

govind saxena

एक महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

लॉकडाउन के दौरान पुलिस पर पथराव, 5 पुलिसकर्मी घायल

लॉकडाउन के दौरान पुलिस पर पथराव, 5 पुलिसकर्मी घायल

सिरोंज. कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच लॉक डाउन को लागू कराने और लोगों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर ही नगर के कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इस हमले में 5 पुलिसकर्मियों को चोट आईं। एसआई प्रकाश भिलाला को गंभीर चोट है। पुलिस ने 4 लोगों पर नामजद तथा अन्य पर प्रकरण कायम किया है। पांच आरोपी गिरफ्तार भी कर लिए गए हैं।

नगर की पालीवाल कालोनी में सोमवार की देर शाम लॉक डाउन के दौरान कुछ लोग एक साथ खड़े थे। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने लॉक डाउन का जिक्र करते हुए उनसे घर में रहने को कहा तो बहस हो गई। बात बढ़ी और समझाइश देती पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। यहां न केवल मौजूद भीड ने धारा 144 का उल्लनंधन करते हुए पुलिस पर ही पथराव कर दिया। इस पथराव में एक एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। एसआई प्रकाश भिलाला को ज्यादा चोट आई है। इस मामले में पुलिस ने पालीवाल कॉलोनी निवासी ब्रजेश, राजेश, विशाल, हरी सहित अन्य लोगों पर भादंवि की धारा 188, 353, 323, 294 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। चार आरोपियोंं सहित एक महिला कलाबाई को गिर$फ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जबकि करीब 10-12 लोग फरार बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि पालीवाला कालोनी में दुकान खुलने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कुछ लोग सडक किनारे झुण्ड बनाकर बैठे थे। बाहर बैठने से मना करने पर उन लोगो ने पुलिस के साथ गलत व्यवहार किया और उन पर पथराव कर दिया। एसडीओपी रोहित लखारे ने बताया कि मामले कि जांच की जा रही है। दोषियों पर नियमानुसार कडी कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन…
पुलिस पर पथराव की घटना में दो पुलिसकर्मियों को ज्यादा चोट आई है, शेष तीन मामूली घायल हैं। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
-शकुंतला बामनिया, टीआइ, सिरोंज

लॉक डाउन और धारा 144 का उल्लंघन करने से रोकने पर कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था। कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
-विनायक वर्मा, एसपी विदिशा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो