scriptभाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष और उद्यानिकी मंत्री को अपनों ने ही दिखाये काले झंडे और अण्डे – देखें वीडियो | BJP MP and bharatiya janata yuva morcha latest news | Patrika News
विदिशा

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष और उद्यानिकी मंत्री को अपनों ने ही दिखाये काले झंडे और अण्डे – देखें वीडियो

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रैली पर अंडे फेंकने का इंतज़ाम भी कर रखा था, लेकिन पुलिस के वहां आने से वे ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए।

विदिशाSep 16, 2017 / 06:19 pm

दीपेश तिवारी

protest of bjp workers
विदिशा। भाजयुमो की सिरोंज में शनिवार को हुई रैली का बीजेपी के ही कार्यकर्ताओं ने ही विरोध किया। इसके साथ ही विरोध में कार्यकर्ता काले झंडे व अंडे लेकर सड़कों पर उतर आए। सूत्रों के अनुसार इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रैली पर अंडे फेंकने का इंतज़ाम भी कर रखा था, लेकिन पुलिस के वहां आने से वे ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए। इस पूरे घटनाक्रम का कारण सांसद को रैली से दूर रखना बताया जा रहा है।
ऐसा दिखा नजारा:
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पाण्डे, उद्यानिकी मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा, भाजयूमो जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा शनिवार को खुले वाहन में जैसे ही रैली के रूप में कस्टम पथ के पास से गुजरे। 
उन्हें वहां पहले से मौजूद सांसद लक्ष्मी नारायण यादव के समर्थक डैनी यादव और उनके साथियों ने काले झंडे दिखाए। ये बीजेपी कार्यकर्ता हाथों में अंडों की ट्रे भी लिए हुए थे, यह सब युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पण्डे और मंत्री मीना के सामने हुआ।
इस दौरान पुलिस ने बमुश्किल प्रदर्शनकारियों को रोका। जानकारी के अनुसार सांसद समर्थक सांसद को रैली में न बुलाये जाने और आमंत्रण पत्र में उनका नाम तक नहीं होने से नाराज बताए जा रहे हैं।
इधर, शिवराज के मंत्रिमंडल में आएंगे नए मंत्री :-
मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। शनिवार को राजधानी भोपाल के केरवा गेस्ट हाउस में भाजपा की अहम बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार, आरएसएस की होने वाली बैठक सहित 2018 में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार मंथन हुआ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और कमजोर परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों को आराम देने पर चर्चा हुई। 

बैठक में इनके अलावा विधानसभा चुनाव 2018, अक्टूबर में होने वाली आरएसएस की बैठक और 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को लेकर भी अहम फैसले लिए गए। इसके लिए कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
इन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी :
जेलमंत्री कुसुम मेहदाले, खाद्य मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हर्ष सिंह, उद्यानिकी मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा।

यह बन सकते हैं नए मंत्री :
इंदौर के विधायक रमेश मेन्दोला, सुदर्शन गुप्ता, यशपाल सिह, ओमप्रकाश सकलेचा, रंजना बघेल।
इनका नामों भी चली चर्चा :
सूत्रों के मुताबिक पिछली बार की तरह इस बार भी इंदौर के विधायक महेंद्र हार्डिया का नाम भी चर्चा में है। विंध्य से शंकरलाल तिवारी, केदारनाथ शुक्ला, मीना सिंह, जय सिंह मरावी और चंबल क्षेत्र से अशोकनगर विधायक गोपीलाल जाटव के नामों पर भी चर्चा होना बताया जा रहा है। जाटव का नाम पहले मोदी मंत्रिमंडल के लिए चर्चा में आया था, लेकिन वीरेंद्र खटीक को केंद्र में लिया था। महाकौशल क्षेत्र से संजय शर्मा और रामप्यारे कुलस्ते का नामों पर भी लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो